UPSSSC PET 2026 Answer Key: यूपी पीईटी आंसर की upsssc.gov.in पर जारी, 8 नवंबर तक डाउनलोड का मौका
Saurabh Pandey | November 2, 2026 | 08:05 PM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी ने यूपी पीईटी 2026 के लिए अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार 8 नवंबर तक उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2026 के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर परीक्षा की सभी छह शिफ्टों के लिए शिफ्ट-वार मास्टर सेट आंसर की अपलोड कर दी हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपनी पाली और तिथि के अनुसार उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी पीईटी 2026 परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए आवेदन के समय जारी किया गया रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर, आवेदन फॉर्म में दर्ज किया गया पासवर्ड/ जन्म तिथि और लॉगिन स्क्रीन पर दिखाई दे रहा कैप्चा कोड भरना होगा।
8 नवंबर तक उपलब्ध रहेंगी उत्तर कुंजियां
आयोग द्वारा जारी सूचना में स्पष्ट किया गया है कि ये अंतरिम उत्तर कुंजियां आयोग की वेबसाइट पर केवल 8 नवंबर 2026 तक ही उपलब्ध रहेंगी। उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा की तारीख और शिफ्ट के लिए उत्तर कुंजी डाउनलोड करनी चाहिए, उसका अपने उत्तरों से मिलान करना चाहिए और अपना संभावित स्कोर निकालना चाहिए।
UPSSSC PET-2026 Answer Key: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया
- यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, नोटिस बोर्ड सेक्शन खोलें।
- PET-2026 प्रोविजनल आंसर की वाले नोटिस पर क्लिक करें।
- अब नोटिस की पीडीएफ खुल जाएगी, जिसमें हर परीक्षा तिथि और शिफ्ट के लिए अलग-अलग लिंक दिए गए होंगे।
- अपनी परीक्षा तिथि और शिफ्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
- मास्टर सेट आंसर की खुल जाएगी, इसे डाउनलोड करके सेव कर लें।
- अपने उत्तरों का मिलान करने के लिए अपनी प्रश्न पुस्तिका या अपने द्वारा दिए गए उत्तरों का रिकॉर्ड तैयार रखें।
UPSSSC PET-2026 Answer Key: आंसर की डिटेल्स
- परीक्षा का नाम
- विज्ञापन संख्या
- परीक्षा की तिथि
- शिफ्ट और परीक्षा का समय
- मास्टर प्रश्न पत्र सेट
- प्रश्न-वार सही उत्तर
- हिंदी और अंग्रेजी में उत्तर
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार