UPSSSC VDO 2018 Result: यूपीएसएसएससी ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट upsssc.gov.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | February 21, 2024 | 10:13 PM IST | 1 min read
आयोग द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2018 का आयोजन 26 और 27 जून 2023 को किया गया था।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा 2018 का रिजल्ट आज यानी 21 फरवरी 2024 को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
आयोग द्वारा इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1,953 पदों में से ग्राम पंचायत अधिकारी के 1527 पद, ग्राम विकास अधिकारी के 362 पद और समाज कल्याण पर्यवेक्षक के 64 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
यूपी ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2018 परीक्षा का आयोजन 26 व 27 जून 2023 को किया गया था। उत्तर प्रदेश ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा 2018 में योग्य पाए गए 4065 अभ्यर्थियों का परिणाम आयोग द्वारा जारी किया गया है।
यूपीएसएसएससी वीडीओ 2018 रिजल्ट: डाउनलोड प्रक्रिया
यूपी ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं:
- उत्तर प्रदेश स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर मौजूद ‘रिजल्ट’ बेल आइकन पर क्लिक करें।
- फिर ‘क्लिक हेयर टू व्यू रिजल्ट्स’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब नए पेज पर सबसे ऊपर दिए गए ‘ग्राम विकास अधिकारी-2018’ लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, डेट ऑफ बर्थ व वेरीफिकेशन कोड भरकर ‘see result’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर परिणाम प्रदर्शित होगा।
- अभ्यर्थी प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी