Abhay Pratap Singh | September 30, 2026 | 05:49 PM IST | 2 mins read
यूपीईएसएससी प्रिंसिपल आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 2026 लॉगिन करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा प्राचार्य चयन परीक्षा 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की विंडो जल्द ही बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 2 अक्टूबर को रात 11:59 बजे तक चुनौती दर्ज करा सकते हैं।
यूपीईएसएससी प्रिंसिपल आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 2026 लॉगिन करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। निर्धारित तिथि के बाद आपत्ति दर्ज करने की सुविधा स्वतः समाप्त हो जाएगी। समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।
अभ्यर्थियों को आपत्ति शुल्क के रूप में प्रति प्रश्न 100 रुपये का भुगतान करना होगा। अन्य किसी माध्यम से अथवा डाक/ प्रत्यावेदन द्वारा उत्तर कुंजी के संबंध में दी गई चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी। विज्ञापन संख्या-02/ 2026 के तहत आयोग द्वारा यूपीईएसएससी प्रिंसिपल 2026 परीक्षा 24 सितंबर को आयोजित की गई थी।
यूपीईएसएससी प्राचार्य उत्तर कुंजी 2026 पर आपत्ति उठाने की डायरेक्ट लिंक www.upessc.net/UPESSCPrincipalQC/Login.aspx है। अभ्यर्थी दिए गए लिंक के माध्यम से मास्टर सेट की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर अपनी आपत्तियां ऑनलाइन माध्यम में दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति प्रक्रिया आधिकारिक नोटिस में जांच सकते है।
यूपी प्रिंसिपल प्रोविजनल आंसर की 2026 पीडीएफ 26 सितंबर से डाउनलोड और चुनौती दर्ज करने के लिए उपलब्ध है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 111 पदों को भरा जाएगा। कैंडिडेट अंकन योजना का पालन करते हुए उत्तर कुंजी की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
सबसे पहले, लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक पर जाएं और आवश्यक क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें। अब, आपत्ति वाले प्रश्न का चयन करें और सही उत्तर सबमिट करें। सही उत्तर से संबंधित प्रमाणित दस्तावेज की सॉफ्ट कॉपी अपलोड करें। शुल्क का भुगतान करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।