Trusted Source Image

HPSC ADA Interview 2026: हरियाणा एडीए इंटरव्यू शेड्यूल hpsc.gov.in पर जारी, रिपोर्टिंग टाइम और स्थान जांचें

Abhay Pratap Singh | September 30, 2026 | 04:39 PM IST | 2 mins read

एचपीएससी असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी इंटरव्यू ‘हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन, बेज नंबर 1-10, ब्लॉक-बी, सेक्टर-4, पंचकूला’ आयोजित किया जाएगा।

एचपीएसी हरियाणा एडीए 2025 इंटरव्यू  10 अक्टूबर से 18 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एचपीएसी हरियाणा एडीए 2025 इंटरव्यू 10 अक्टूबर से 18 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने आज विज्ञापन संख्या 18/2025 के तहत असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (ADA) पद के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया है। हरियाणा एडीए 2025 इंटरव्यू 10 अक्टूबर से 18 अक्टूबर, 2026 तक ‘एचपीएससी, बेज नंबर 1-10, ब्लॉक-बी, सेक्टर-4, पंचकूला’ आयोजित किया जाएगा।

आयोग द्वारा 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16 और 17 अक्टूबर को इंटरव्यू दो पालियों में आयोजित किए जाएंगे। पहली पाली के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 8 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 12 बजे है। वहीं, 18 अक्टूबर को एचपीएससी एडीए इंटरव्यू 2026 एक पाली में आयोजित होगा, जिसके लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 8 बजे निर्धारित किया गया है।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (ADA) पद के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और उसके बाद इंटरव्यू/ मौखिक परीक्षा के आयोजन से संबंधित 28 सितंबर 2026 को जारी पूर्व सूचना/ शेड्यूल के क्रम में है। एचपीएससी एडीए इंटरव्यू का आयोजन 10 से 18 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।”

Also readBPSC TRE 4 Vacancy 2026: बीपीएससी टीआरई-4 की रिक्तियों में संशोधन, कुल पद 32,388 से बढ़कर 33,320 हुए

अभ्यर्थियों को अपना रोल नंबर और रिपोर्टिंग टाइम जानने के लिए 28 सितंबर को जारी आधिकारिक शेड्यूल चेक करना चाहिए। डीवी और इंटरव्यू के लिए अभ्यर्थियों को एक पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाणपत्र और आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल व अटेस्टेड कॉपी साथ लानी होगी। आयोग अलग से कोई इंटरव्यू लेटर जारी नहीं करेगा।

आयोग ने बताया कि, “सभी संबंधित उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि इंटरव्यू/मौखिक परीक्षा का स्थान हरियाणा लोक सेवा आयोग का कार्यालय, बेज नंबर 1-10, ब्लॉक-बी, सेक्टर-4, पंचकूला होगा।” कैंडिडेट्स को अपने रोल नंबर पर दिए गए रिपोर्टिंग टाइम के हिसाब से वेन्यू पर पहुंचना चाहिए।

कैंडिडेट्स को आयोग द्वारा जारी सभी दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। एचपीएससी ने 28 सितंबर, 2026 को जारी नोटिस में कहा, रोल नंबर वाले उम्मीदवार पात्रता जांच के अधीन हैं और मौखिक परीक्षा के लिए प्रोविजनल रूप से बुलाया जा रहा है। नवीनतम अपडेट के लिए hpsc.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications