Abhay Pratap Singh | September 30, 2026 | 03:35 PM IST | 2 mins read
एचपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर एसएस 2026 पीटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (HPPSC) ने सहायक प्रोफेसर सुपर स्पेशियलिटी (Assistant Professor SS) 2026 पदों पर भर्ती के लिए व्यक्तित्व परीक्षण (PT) की तिथि जारी कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, एचपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर एसएस पर्सनॉलिटी टेस्ट 2026 का आयोजन 5 अक्टूबर को किया जाएगा।
आयोग ने एचपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर पीटी 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के कॉल लेटर जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की मदद से एचपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर पर्सनॉलिटी टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नीचे सारणी में उम्मीदवार एचपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर पर्सनॉलिटी टेस्ट 2026 शेड्यूल जांच सकते हैं:
| क्रम संख्या | पद का नाम | व्यक्तित्व परीक्षण की तिथि | विभाग का नाम |
|---|---|---|---|
1 | सहायक प्रोफेसर (न्यूरोसर्जरी) (सुपर-स्पेशियलिटी) | 05.10.2026 | चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, हिमाचल प्रदेश |
2 | सहायक प्रोफेसर (एंडोक्राइनोलॉजी) (सुपर-स्पेशियलिटी) | 05.10.2026 | चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, हिमाचल प्रदेश |
Also readUPPSC HEO Exam City 2026: स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी और वेटनरी ऑफिसर सिटी स्लिप जारी, एग्जाम डेट जानें
आयोग के अनुसार, “प्रोविजनल रुप से चयनित उम्मीदवारों के पर्सनॉलिटी टेस्ट के कॉल लेटर उनके यूजर आईडी पर अपलोड कर दिए गए हैं। साथ ही, व्यक्तित्व परीक्षण से जुड़े निर्देश भी दिए गए हैं। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एसएमएस/ईमेल के जरिए यह जानकारी उपलब्ध करा दी गई है।”
किसी भी प्रश्न के लिए उम्मीदवार वर्किंग डे पर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच कमीशन के ऑफिस से टेलीफोन नंबर 0177-2624313 / 2629739 और टोल-फ्री नंबर 1800-180-8004 पर संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जाचं सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एचपी असिस्टेंट प्रोफेसर एसएस पर्सनॉलिटी टेस्ट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं: