Trusted Source Image

Indian Army TGC 145: इंडियन आर्मी के 145वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड जानें

Saurabh Pandey | September 30, 2026 | 04:48 PM IST | 1 min read

इंडियन आर्मी के 145वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस कोर्स के जरिए चुने गए उम्मीदवारों को 12 महीने की प्री-कमीशन ट्रेनिंग पूरा करना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
इस कोर्स के जरिए चुने गए उम्मीदवारों को 12 महीने की प्री-कमीशन ट्रेनिंग पूरा करना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इंडियन आर्मी ने जुलाई 2027 में शुरू होने वाले 145वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC-145) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। भारतीय सेना में परमानेंट कमीशन के लिए अलग-अलग इंजीनियरिंग स्ट्रीम में कुल 30 रिक्त सीटों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर 2026 (दोपहर 3 बजे) है।

इस कोर्स के जरिए चुने गए उम्मीदवारों को 12 महीने की प्री-कमीशन ट्रेनिंग पूरा करना होगा, जिसके बाद उन्हें लेफ्टिनेंट की रैंक दी जाएगी। उन्हें वेतन और प्रमोशन के लिए एक साल की एंटी-डेट सीनियरिटी भी मिलेगी। यह भर्ती अभियान अविवाहित पुरुष इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA), देहरादून में शामिल होने का एक शानदार मौका है। ट्रेनिंग के दौरान, उम्मीदवारों को हर महीने 56,400 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा।

Indian Army TGC 145 Recruitment 2026: आयु सीमा

इंडियन आर्मी टीजीसी 145 भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 20 से 27 वर्ष होनी चाहिए। इसके लिए उम्मीदवारों का जन्म 1 जुलाई 2000 से पहले और 30 जून 2007 के बाद नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भर्ती नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

Also read UPSC CAPF Physical Test Admit Card 2026: यूपीएससी सीएपीएफ शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

Indian Army TGC 145 Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

  1. आवेदन पत्रों की शॉर्टलिस्टिंग (इंजीनियरिंग में कुल प्रतिशत के आधार पर)
  2. एसएबी इंटरव्यू (स्टेज 1 और स्टेज 2)
  3. दस्तावेजों की जांच
  4. मेडिकल टेस्ट
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications