Abhay Pratap Singh | February 21, 2024 | 09:40 PM IST | 1 min read
हरियाणा ग्रुप सी भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी को किया गया था। प्रोविजनल उत्तर कुंजी की आपत्तियां मिलने के बाद फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) द्वारा ग्रुप-सी (1, 2 व 49बी) के लिए मेन एग्जाम आंसर की आज यानी 21 फरवरी को जारी कर दिया है। सीईटी मुख्य परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग द्वारा एचएसएससी सीईटी मुख्य परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी को प्रदेश भर में बनाए गए एग्जाम सेंटर्स में किया गया था। ग्रुप-1 के लिए मुख्य परीक्षा सुबह के सत्र में आयोजित की गई थी। वहीं, ग्रुप-2 और ग्रुप-49बी के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) मुख्य का आयोजन शाम के सत्र में किया गया था।
हरियाणा ग्रुप-सी मेन एग्जाम आंसर की में दिए गए उत्तर से संतुष्ट नहीं होने पर उम्मीदवार 22 से 24 फरवरी शाम 5 बजे तक आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। कैंडिडेट प्रोविजनल उत्तर कुंजी को सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही चुनौती दे सकते हैं। दर्ज आपत्तियों के निराकरण के बाद फाइनल आंसर की के आधार पर परिणाम जारी किया जायेगा।
आपत्तियां दर्ज कराने के लिए उम्मीदवार को पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.hssc.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद उपलब्ध “उत्तर कुंजी पर आपत्ति आमंत्रित करना (समूह संख्या 01, 02 और 49-बी परीक्षा तिथि 18.02.2024)” लिंक पर क्लिक कर अपने उत्तर को चुनौती दे सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती अभियान के तहत ग्रुप-सी के 31,529 पद भरे जाएंगे।
ग्रुप सी मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन कर प्रीलिम्स आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं: