Trusted Source Image

CGSSB Forest Guard 2026 Phase-2: सीजी फॉरेस्ट गार्ड चरण 2 के लिए आवेदन शुरू, शुल्क और तिथियां जांचें

Abhay Pratap Singh | September 30, 2026 | 06:51 PM IST | 2 mins read

सीजीएसएसबी फॉरेस्ट गार्ड पीईटी 2026 में सफल अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।

छत्तीसगढ़ वनरक्षक लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 13 दिसंबर, 2026 है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
छत्तीसगढ़ वनरक्षक लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 13 दिसंबर, 2026 है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGSSB) ने वनरक्षक लिखित परीक्षा (द्वितीय चरण) 2026 (FDFG26) के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रथम चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाकर 30 सितंबर से 26 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य को 350 रुपये, ओबीसी को 250 रुपये और एससी/ एसटी/ दिव्यांग व्यक्तियों को 200 रुपये का भुगतान करना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जाएगा।

सीजीएसएसबी फॉरेस्ट गार्ड पीईटी 2026 में सफल अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। एप्लीकेशन फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट नहीं करने पर अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं दिया जाएगा।

CG Forest Guard 2026 Online Form: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीजी फॉरेस्टगार्ड ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक https://cgssb.cgstate.gov.in/Post?PostID=FDFG26ONLINE पर जाएं।
  • ‘वनरक्षक पदों हेतु द्वितीय स्तर की लिखित भर्ती परीक्षा (FDFG26)’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब, ‘Online Application Form’ पर क्लिक करें और प्रोफाइल क्रिएट करें।
  • इसके बाद, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Also readUPPSC HEO 2025 Admit Card: यूपीपीएससी हेल्थ एजुकेशन ऑफिसर एडमिट कार्ड 1 अक्टूबर को आएगा, परीक्षा तिथि जानें

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1484 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें अनारक्षित के 529 पद, ओबीसी के 185 पद, अनुसूचित जाति के 131 पद और अनुसूचित जनजाति के 639 पद भरे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए सीजी फॉरेस्ट गार्ड नोटिफिकेशन 2026 पीडीएफ जांच सकते हैं।

CGSSB Forest Guard 2026 Phase 2 Notification: महत्वपूर्ण तिथियां

छत्तीसगढ़ फॉरेस्ट गार्ड लिखित परीक्षा 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां नीचे सारणी में जांच सकते हैं:

क्रम संख्याविवरणतिथि/ समय

1

वेबसाइट पर पंजीयन के बाद ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की प्रारंभिक तिथि

30.09.2026 (बुधवार)

2

वेबसाइट पर पंजीयन उपरांत ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि

26.10.2026 (सोमवार), शाम 5:00 बजे तक

3

परीक्षा की संभावित तिथि

13.12.2026 (रविवार)

4

परीक्षा का समय

सुबह 10:00 से दोपहर 12:15 बजे तक

5

प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि

07.12.2026 (सोमवार)

6

परीक्षा केंद्र

रायपुर

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications