Trusted Source Image

MCC NEET UG Counselling 2026: एमसीसी नीट यूजी राउंड 3 सीट अलॉटमेंट जारी, रिपोर्टिंग तिथि और दस्तावेज जानें

Abhay Pratap Singh | September 30, 2026 | 10:56 PM IST | 2 mins read

एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 राउंड 3 प्रोविजनल रिजल्ट में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर 1 अक्टूबर, 2026 को सुबह 10:00 बजे तक एमसीसी को इसकी सूचना दी जा सकती है।

उम्मीदवार को नीट यूजी काउंसलिंग 2026 राउंड 3 फाइनल रिजल्ट घोषित होने के बाद ही आवंटित संस्थान में जाने की सलाद दी गई है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
उम्मीदवार को नीट यूजी काउंसलिंग 2026 राउंड 3 फाइनल रिजल्ट घोषित होने के बाद ही आवंटित संस्थान में जाने की सलाद दी गई है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने आज एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 राउंड 3 के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। कैंडिडेट 30 सितंबर से ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से नीट यूजी राउंड 3 अलॉटमेंट रिजल्ट 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

एमसीसी नीट यूजी 2026 राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट में शामिल उम्मीदवारों को अपने आवंटित संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए 1 से 9 अक्टूबर के बीच रिपोर्टिंग करनी होगी। नीट यूजी सीट अलॉटमेंट लेटर 2026 डाउनलोड करने के लिए नीट यूजी 2026 रोल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

MCC NEET UG 2026 Counselling Result: आवश्यक दस्तावेज

एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 राउंड 3 रिजल्ट में सीट आवंटित उम्मीदवारों को प्रवेश के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • नीट यूजी एडमिट कार्ड
  • नीट यूजी स्कोरकार्ड
  • नीट यूजी अलॉटमेंट लेटर
  • कक्षा 10 और 12 की मार्कशीट,
  • जाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांग सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • फोटो पहचान पत्र (आदि)।

Also readNEET PG Answer Key 2026: नीट पीजी आंसर-की व स्कोरकार्ड कल जारी होने की उम्मीद; काउंसलिंग शेड्यूल जल्द

नोटिस के अनुसार, “उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना प्रोविजनल रिजल्ट ध्यान से देख लें। किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर कैंडिडेट तुरंत DGHS के एमसीसी को इसकी सूचना दें। यह सूचना कैंडिडेट लॉगिन पोर्टल पर मौजूद “कैंडिडेट्स ग्रीवेंस एंड क्वेरी रिड्रेसल सिस्टम” के जरिए 1 अक्टूबर, 2026 को सुबह 10:00 बजे तक दी जा सकती है।”

मेडिकल काउंसिल कमेटी में बताया कि, “उम्मीदवार फाइनल रिजल्ट घोषित होने के बाद ही आवंटित कॉलेज/संस्थान में जाएं।” जिन कैंडिडेट्स को नीट यूजी 2026 काउंसलिंग राउंड 3 में सीट आवंटित नहीं हुई है, वे अगले काउंसलिंग चरण के लिए अपनी पात्रता जांच सकते हैं।

MCC NEET UG Counselling 2026 Round 3 Provisional Result: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 राउंड 3 प्रोविजनल रिजल्ट जांच सकेत हैं:

  • एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “UG Medical” टैब पर क्लिक करें।
  • नीट राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक ओपन करें।
  • नीट यूजी राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2026 पीडीएफ खुलेगी।
  • कैंडिडेट अलॉटमेंट स्टेटस चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications