Trusted Source Image

NEET PG Answer Key 2026: नीट पीजी आंसर-की व स्कोरकार्ड कल जारी होने की उम्मीद; काउंसलिंग शेड्यूल जल्द

Santosh Kumar | September 30, 2026 | 02:49 PM IST | 2 mins read

नेशनल मेडिकल कमीशन ने पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए नीट पीजी सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। इसके अलावा, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए राउंड-1 रजिस्ट्रेशन और मेडिकल असेसमेंट की प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू होगी।

Back

NEET PG 2026 College Predictor

Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances

Try Now
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर अपने लॉगिन के जरिए इन डॉक्यूमेंट्स को देख सकेंगे। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर अपने लॉगिन के जरिए इन डॉक्यूमेंट्स को देख सकेंगे। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) द्वारा नीट पीजी 2026 आंसर की व स्कोरकार्ड कल किए जाने की उम्मीद है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर अपने लॉगिन के जरिए इन डॉक्यूमेंट्स को देख सकेंगे। यह पहली बार है जब एनबीईएमएस, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद नीट पीजी आंसर की जारी कर रहा है; इस कदम का मकसद परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाना है।

नीट पीजी परीक्षा 30 अगस्त को हुई, जबकि जयपुर के कुछ केंद्रों पर बिजली की समस्या से प्रभावित उम्मीदवारों के लिए 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा हुई। बोर्ड ने तय समय से पहले ही 24 सितंबर को नतीजे घोषित कर दिए।

NEET PG Answer Key 2026: नीट पीजी आंसर-की व स्कोरकार्ड विवरण

उम्मीदवार अपने प्रदर्शन का विस्तार से विश्लेषण करने के लिए आंसर की और स्कोरकार्ड का इंतजार कर रहे हैं। आंसर की में प्रश्न आईडी, आंसर आईडी, उम्मीदवार द्वारा चुना गया जवाब और मिले अंकों जैसी जानकारी होगी।

यह पब्लिक पीडीएफ के तौर पर नहीं, बल्कि केवल अलग-अलग लॉगिन के जरिए ही देखी जा सकेगी। नीट पीजी स्कोरकार्ड भी उसी तारीख से उपलब्ध होने की उम्मीद है और जारी होने के 6 महीने बाद तक डाउनलोड किए जा सकेंगे।

एनबीई ने अधिसूचना में कहा था कि नीट पीजी आंसर की पीडीएफ व स्कोरकार्ड 1 अक्टूबर या उसके बाद जारी किया जाएगा। किसी भी प्रश्न के लिए, उम्मीदवार कम्युनिकेशन वेब पोर्टल या 011-45593000 पर संपर्क कर सकते हैं।

Also readNEET PG 2026: नीट पीजी मेडिकल सीटों में 11% की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से PwD उम्मीदवारों का मेडिकल असेसमेंट

NEET PG Counselling 2026: नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल जल्द

इस बीच, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी के जल्द ही ऑल इंडिया कोटा सीटों के लिए नीट पीजी 2026 काउंसलिंग शेड्यूल जारी करने की उम्मीद है। स्टेट कोटा सीटों के लिए काउंसलिंग संबंधित राज्य प्राधिकरणों द्वारा आयोजित की जाएगी

नेशनल मेडिकल कमीशन ने पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए नीट पीजी सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। इसके अलावा, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए राउंड-1 रजिस्ट्रेशन और मेडिकल असेसमेंट की प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू होगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications