Abhay Pratap Singh | September 30, 2026 | 09:15 PM IST | 2 mins read
एनवीएस एलईएसटी 2027 का आयोजन नवोदय विद्यालयों में कक्षा 9 और कक्षा 11 की रिक्त सीटों पर छात्रों को प्रवेश देने के लिए किया जाता है।

नई दिल्ली: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 में जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 और 11 में दाखिले के लिए पार्श्व चयन परीक्षा (LEST) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र छात्र व उनके अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
इससे पहले, आवेदन की आखिरी तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई थी। नवोदय विद्यालय लेटर एंट्री सिलेक्शन टेस्ट 2027 का आयोजन 10 अप्रैल, 2027 को 2 घंटे 30 मिनट की अवधि के लिए किया जाएगा। पेपर में 100 अंकों के लिए कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए भाषा का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी होगा।
कक्षा 9 के लिए - केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो उस संबंधित जिले के वास्तविक निवासी हैं जहां वे आवेदन करना चाहते हैं। छात्र के निवास का जिला और कक्षा 8 की पढ़ाई का जिला एक ही होना चाहिए।
कक्षा 11 के लिए - जिन उम्मीदवारों ने 2026-27 सेशन से पहले 10वीं कक्षा पास कर ली है, वे इसके लिए योग्य नहीं हैं। केवल वे उम्मीदवार ही आवेदन करने के योग्य हैं जो 2026-27 सेशन के दौरान 10वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं।
Also readCBSE Datesheet 2027 Live: सीबीएसई 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब होगी जारी? सैंपल पेपर, एलओसी डेट जानें
कक्षा 9 के लिए - उम्मीदवार की जन्म तिथि 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच होनी। यह नियम सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों पर लागू होता है, जिसमें SC/ST/OBC/दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवार भी शामिल हैं।
कक्षा 11 के लिए - उम्मीदवार की जन्म-तिथि 1 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच होनी चाहिए। यह नियम सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों पर लागू होता है, जिसमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार भी शामिल हैं।
एनवीएस एलईएसटी 2027 का आयोजन कक्षा 9 और 11 में रिक्त सीटों पर छात्रों को प्रवेश देने के लिए किया जाता है। नवीनतम अपडेट के लिए नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट https://navodaya.gov.in/ पर विजिट करने की सलाह दी गई है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एनवीएस लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट 2027 कक्षा 9 और 11 के लिए आवेदन कर सकते हैं: