Trusted Source Image

UPSSSC FSL Answer Key 2026 Objection: फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो सक्रिय, लास्ट डेट जानें

Abhay Pratap Singh | September 30, 2026 | 07:42 PM IST | 2 mins read

यूपी एफएसएल प्रोविजनल आंसर की 2026 पर चुनौती दर्ज कराने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

यूपीएसएसएससी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी 2026 प्रोविजनल आंसर की 5 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
यूपीएसएसएससी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी 2026 प्रोविजनल आंसर की 5 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज विधि विज्ञान प्रयोगशाला (संयुक्त संवर्ग) मुख्य परीक्षा 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर चुनौती दर्ज करने के लिए लिंक सक्रिय कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 30 सितंबर से यूपीएसएसएससी एफएसएल आंसर की 2026 पर आपत्तियां उठा सकते हैं।

यूपीएसएसएससी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। ऑनलाइन माध्यम में आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर, 2026 है। इस तिथि के बाद आपत्ति दर्ज करने की सुविधा स्वतः समाप्त हो जाएगी।

ऑब्जेक्शन फीस के रूप में प्रति प्रश्न 100 रुपये का भुगतान करना होगा। आपत्ति के समर्थन में एक डॉक्यूमेंट (जो 5 MB से कम हो) अपलोड करना होगा। यूपी विधि विज्ञान प्रयोगशाला प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2026 29 सितंबर को पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है, जो 5 अक्टूबर तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगी।

Also readUPESSC Assistant Professor Recruitment 2026: यूपी सहायक प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

नोटिस में कहा गया कि, “भुगता प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद दर्ज की गई आपत्तियों में किसी भी प्रकार के संशोधन की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से निर्धारित समयावधि में ही मात्र एक बार ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।”

ऑनलाइन के अलावा किसी अन्य माध्यम या डाक/प्रत्यावेदन द्वारा उत्तर कुंजी के संबंध में दी गई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। यूपीएसएसएससी विधि विज्ञान प्रयोगशाला मुख्य परीक्षा 2026 27 नवंबर को आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

UPSSSC Forensic Science Laboratory Answer Key 2026 Objection: आपत्ति दर्ज करें

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार समय-सीमा के भीतर आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक https://examqp.com/upssscForensicV26N/ पर जाएं।
  • आवश्यक क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
  • आपत्ति वाले प्रश्न का चयन करें और सही विकल्प पर टिक करें।
  • सहायक दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications