Trusted Source Image

UPESSC Assistant Professor Recruitment 2026: यूपी सहायक प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

Abhay Pratap Singh | September 28, 2026 | 03:59 PM IST | 2 mins read

असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-10 के तहत 57,700 रुपये से लेकर 1,82,400 रुपये वेतनमान दिया जाएगा।

यूपीईएसएससी असिस्टेंट प्रोफेसर सिलेक्शन एग्जाम 19 व 20 नवंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपीईएसएससी असिस्टेंट प्रोफेसर सिलेक्शन एग्जाम 19 व 20 नवंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से सहायक प्राचार्य (Assistant Professor) चयन परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो जल्द ही बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर जाकर 7 अक्टूबर तक फॉर्म भर सकते हैं।

यूपीईएसएससी असिस्टेंट प्रोफेसर 2026 ऑनलाइन एप्लीकेशन में सुधार के लिए 11 अक्टूबर तक का समय दिया गया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1936 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसमें अशासकीय अनुदानित सह-शिक्षा महाविद्यालयों में 1564 पद और महिला महाविद्यालयों में 372 पद सहायक प्राचार्य के शामिल हैं।

UP Assistant Professor Vacancy 2026: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा

  1. किसी भारतीय विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना चाहिए। साथ ही, नेट/ सेट/ स्लेट की परीक्षा पास हो। पीएचडी कैंडिडेट को इन परीक्षाओं से छूट दी गई है।
  2. आवेदक की अधिकतम आयु 62 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट मिलेगी।

Also readUPESSC Principal Answer Key 2026: यूपीईएसएससी प्रिंसिपल प्रोविजनल आंसर की जारी, 2 अक्टूबर तक दर्ज करें आपत्ति

यूपी सहायक प्रोफेसर 2026 आवेदन फॉर्म भरने के लिए शुल्क के रूप में सामान्य/ अनारक्षित/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस/ अन्य को 2000 रुपये और एससी/ एसटी को 1500 रुपये देना होगा। दिव्यांग वर्ग के व्यक्तियों को 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर 2026 परीक्षा 19 व 20 नवंबर को आयोजित की जाएगी।

अधिसूचना में कहा गया कि, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने से पहले सभी अभ्यर्थियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया में 360 अंकों की लिखित परीक्षा और 40 अंकों का साक्षात्कार शामिल है। अधिक जानकारी के लिए यूपीईएसएससी असिस्टेंट प्रोफेसर नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।

UPESSC UP Assistant Professor Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर ऑनलाइन फॉर्म 2026 भर सकते हैं:

  • यूपीईएसएससी पोर्टल https://apply.upessc.org/ पर जाएं।
  • आवश्यक विवरण की मदद से ओटीआर आईडी जनरेट करें।
  • लॉगिन कर फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें।
  • सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications