UPSSSC Pharmacist Exam Date 2026: यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा तिथि जारी, भरे जाएंगे 560 पद
Abhay Pratap Singh | April 1, 2026 | 07:48 PM IST | 1 min read
उत्तर प्रदेश भेषजिक मुख्य परीक्षा 2026 के लिए आवेदकों का चयन पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर किया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 1 अप्रैल को विज्ञापन संख्या-01-परीक्षा/2026 के तहत फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। जारी सूचना के अनुसार, यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा 21 जून 2026 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
यूपीएसएसएससी फॉर्मासिस्ट एग्जाम 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि संबंधी सूचना उचित समय पर आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध करा दी जाएगी। यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 560 फॉर्मासिस्ट के रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसमें सामान्य के 224, ईडब्ल्यूएस के 56, ओबीसी के 151, एससी के 118 और एसटी के 11 पद शामिल हैं।
यूपी फार्मासिस्ट 2026 एग्जाम पैटर्न के अनुसार, विषयगत ज्ञान (फार्मेसी) से 65 प्रश्न, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी अवधारणा से 15 प्रश्न और उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ¼ अंक काटा जाएगा। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी।
परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। परीक्षार्थियों को हाल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया में कई चरण शामिल हैं। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही दस्तावेज सत्यापन (DV) प्रक्रिया में शामिल होने के पात्र होंगे। सभी चरणों के बाद अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच