UPSSSC Recruitment 2024: यूपीएसएसएससी ने असिस्टेंट अकाउंटेंट समेत 1828 रिक्तियों के लिए नोटिफिकेशन किया जारी
Abhay Pratap Singh | February 5, 2024 | 02:51 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। चयन प्रक्रिया के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 2 घंटे की अवधि के लिए किया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (यूपीएसएसएससी) ने असिस्टेंट अकाउंटेंट एवं ऑडिटर के 1828 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए 20 फरवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
यूपीएसएसएससी ने एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 11 मार्च 2024 निर्धारित की है। आवेदन के लिए कैंडिडेट की आयु न्यूनतम 21 वर्ष व अधिकतम 40 वर्ष तय होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 से की जाएगी।
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीकॉम की डिग्री व यूपी पेट 2023 का वैलिड स्कोर कार्ड होना चाहिए। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत यूपीएसएसएससी असिस्टेंट अकाउंटेंट (जनरल) के 668 पद, असिस्टेंट अकाउंटेंट (स्पेशल) के 950 पद, ऑडिटर के 209 पद व असिस्टेंट अकाउंटेंट के 1 पद पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के आधार पर होगा।
परीक्षा का आयोजिन 2 घंटे की अवधि के लिए किया जाएगा। परीक्षा में 100 नंबर के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि गलत उत्तर पर ¼ अंक काटा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 5 के तहत प्रति माह 29,200 रुपए से 92,300 रुपए तक का वेतन व अन्य सरकारी भत्ता का दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल