UPSSSC Lekhpal Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7994 पदों के लिए आवेदन जारी, अंतिम तिथि 28 जनवरी
Abhay Pratap Singh | January 12, 2026 | 10:58 AM IST | 1 min read
यूपी लेखपाल भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन पत्र 29 दिसंबर 2025 को जारी कर दिया गया है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-02-परीक्षा/2025 के तहत लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 28 जनवरी तक यूपी लेखपाल भर्ती 2025 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी लेखपाल भर्ती आवेदन शुल्क 2025 के रूप में सभी वर्ग के कैंडिडेट को 25 रुपये का ऑनलाइन माध्यम में भुगतान करना होगा। आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 4 फरवरी, 2026 निर्धारित की गई है। आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती 2025 के लिए आवेदन पत्र 29 दिसंबर 2025 को जारी कर दिया गया है।
पात्रता के अनुसार, किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण या समकक्ष योग्यता वाले कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, यूपीएसएससी पीईटी 2025 परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदक की आयु 18-40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।
यूपी लेखपाल भर्ती 2025 के माध्यम से 7994 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसमें अनारक्षित के 3205, एससी के 1679, एसटी के 160, ओबीसी के 2158 और ईडब्ल्यूएस के 792 पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-3 वेतनमान के तहत 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
यूपीएसएसएससी लेखपाल 2026 चयन प्रक्रिया में पीईटी 2025 स्कोर, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण शामिल है। अधिक विस्तृत जानकारी के लिए कैंडिडेट यूपीएसएसएससी लेखपाल अधिसूचना 2026 की जांच और आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।
UPSSSC Lekhpal Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट यूपी लेखपाल भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- यूपीएसएसएससी की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- लेखपाल भर्ती 2026 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें, आवेदन फॉर्म भरें और शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच