Trusted Source Image

UPSSSC Stenographer Exam City 2026: यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर मेन्स सिटी स्लिप जारी, परीक्षा 20 जनवरी को होगी

Abhay Pratap Singh | January 10, 2026 | 05:46 PM IST | 1 min read

यूपी स्टेनोग्राफर मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना व प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 10 जनवरी को विज्ञापन संख्या-13-परीक्षा/2024 के तहत आशुलिपिक मुख्य परीक्षा के लिए शहर सूचना जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर मेन्स सिटी स्लिप 2026 जांच सकते हैं।

यूपी स्टेनोग्राफर मेन्स एग्जाम सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, जेंडर और स्क्रीन पर उपलब्ध वेरिफिकेशन कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर मेन्स एग्जाम सिटी में उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर की जांच कर सकते हैं।

यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर मेन्स 2024 परीक्षा 20 जनवरी, 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक राज्य के 4 जिलों आगरा, कानपुर नगर, लखनऊ व मेरठ में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1,224 पद भरे जाएंगे।

Also readUPSSSC Forest Guard Result 2025: यूपीएसएसएससी वन रक्षक, वन्य जीव रक्षक मेंस रिजल्ट जारी, कटऑफ अंक जानें

आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही परीक्षा जिले की अग्रिम सूचना देख सकेंगे। परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना देखने से पहले मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है।”

आयोग ने आगे कहा, यह मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नहीं है। प्रवेश पत्र जारी करने के संबंध में अभ्यर्थियों को अलग से वेबसाइट के माध्यम से उचित समय पर सूचित किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को वैध प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य है।

UPSSSC Stenographer Mains Exam City Slip 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर मेन्स एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:

  • यूपीएसएसएससी की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘इंपॉर्टेंट अनाउंसमेंट’ टैब खोजें।
  • अब, ‘आशुलिपिक परीक्षा शहर सूचना’ पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सिटी स्लिप डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications