UPSSSC JE Admit Card 2026: यूपीएसएसएससी जूनियर इंजीनियर एडमिट कार्ड upsssc.gov.in पर जारी, परीक्षा 3 मई को
Abhay Pratap Singh | April 30, 2026 | 07:46 AM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी जेई मेन एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-08-परीक्षा/2024 के अंतर्गत जूनियर इंजीनियर (सिविल) मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से यूपीएसएसएससी जूनियर इंजीनियर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी जेई मेन एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। हाल टिकट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, फोटो व हस्ताक्षर, परीक्षा तिथि व समय और आवंटित केंद्र का पता जैसे विवरण की जांच कर सकते हैं।
जूनियर इंजीनियर (सिविल)/ सहायक विकास अधिकारी (जेई, सिविल) के पदों पर चयन के लिए मुख्य परीक्षा 3 मई, 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक प्रदेश के 8 जिलों अमरोहा, बागपत, भदोही, कन्नौज, कानपुर देहात, पीलीभीत, सन्त कबीर नगर व शामली में होगी।
नोटिस में कहा गया कि, “मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।” परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को यूपी जूनियर इंजीनियर एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
परीक्षा ऑफलाइन मोड में कराई जाएगी। परीक्षार्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। यूपीएसएसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती के माध्यम से कुल 4612 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक सूचना जांच सकते हैं।
UPSSSC JE Admit Card 2026 Link: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीएसएसएससी जेई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Important Announcement ’ सेक्शन में विजिट करें।
- अब, जूनियर इंजीनियर मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार