Trusted Source Image

CG Pharmacist Grade 2 Result 2026: सीजी व्यापम फार्मासिस्ट ग्रेड 2 रिजल्ट जारी, अंतिम उत्तर कुंजी करें डाउनलोड

Abhay Pratap Singh | April 29, 2026 | 10:50 PM IST | 2 mins read

सीजी फार्मासिस्ट ग्रेड 2 रिजल्ट 2026 डाउनलोड के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे विवरण की आवश्यकता होगी।

सीजी फार्मासिस्ट भर्ती 2025 परीक्षा 12 अप्रैल, 2026 को आयोजित की गई थी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
सीजी फार्मासिस्ट भर्ती 2025 परीक्षा 12 अप्रैल, 2026 को आयोजित की गई थी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने 29 अप्रैल को फार्मासिस्ट ग्रेड-2 (HSP25) परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी व्यापम फार्मासिस्ट ग्रेड 2 रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा मंडल ने परिणाम के साथ ही सीजी व्यापम फार्मासिस्ट ग्रेड 2 फाइनल आंसर की और स्कोर लिस्ट भी जारी कर दी है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि, सीजी फार्मासिस्ट ग्रेड 2 रिजल्ट 2026 जांचने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, फार्मासिस्ट ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर पर प्राप्त दावा-आपत्तियों का विषय विशेषज्ञों द्वारा निराकरण करवाकर अंतिम उत्तर तैयार किया गया। 29 अप्रैल, 2026 को व्यापम वेबसाइट पर अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

आगे कहा गया कि, “व्यापम की वेबसाइट पर सभी परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम उपलब्ध है। अभ्यर्थी स्वयं के प्रोफाइल में लॉगिन कर स्वयं का परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।” सीजी फार्मासिस्ट ग्रेड 2 2025 परीक्षा 12 अप्रैल, 2026 को आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट पर जाएं।

Also readCG Vyapam Sub-Auditor Recruitment 2026: सीजी व्यापम सब ऑडिटर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पूरा शेड्यूल जानें

CG Vyapam Pharmacist Result 2026: डाउनलोड करें

नीचे बताए गए चरणों का का पालन करके उम्मीदवार सीजी व्यापम फार्मासिस्ट रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सीजी व्यापम रिजल्ट पोर्टल पर विजिट करें।
  • ‘फार्मासिस्ट ग्रेड 2 (HSP25)-रिजल्ट’ पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें व लॉगिन करें।
  • सीजी फार्मासिस्ट ग्रेड 2 रिजल्ट जांचें और डाउनलोड करें।

सीजी व्यापम फार्मासिस्ट भर्ती 2025 के माध्यम से कुल 25 रिक्त पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 6 के तहत मासिक वेतन दिया जाएगा।

CG Vyapam Pharmacist Grade 2 Final Answer Key: अंतिम उत्तर कुंजी जांचें

सीजी व्यापम फार्मासिस्ट ग्रेड 2 फाइनल आंसर की 2026 जांचने के लिए इन आसान चरणों की मदद ले सकते हैं:

  • छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘रिजल्ट’ टैब पर क्लिक करें।
  • अब, सीजी फार्मासिस्ट ग्रेड 2 फाइनल आंसर लिंक पर क्लिक करें।
  • सीजी फार्मासिस्ट ग्रेड 2 अंतिम उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications