Trusted Source Image

CISCE Result 2026: आईसीएसई, आईएससी रिजल्ट कल सुबह 11:00 बजे cisce.org पर होगा जारी, डाउनलोड चरण जानें

Abhay Pratap Singh | April 29, 2026 | 08:33 PM IST | 2 mins read

सीआईएससीई आईसीएसई आईएससी रिजल्ट 2026 में अपने अंकों से असंतुष्ट छात्रों को पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने और सुधार परीक्षा में बैठने का मौका भी दिया जाएगा।

सीआईएससीई रिजल्ट 2026 30 अप्रैल को घोषित किया जाएगा।
सीआईएससीई रिजल्ट 2026 30 अप्रैल को घोषित किया जाएगा।

नई दिल्ली: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन्स (CISCE) द्वारा इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) कक्षा 10 और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) कक्षा 12 का रिजल्ट कल दोपहर 11:00 बजे जारी किया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org के माध्यम से अपना परिणाम जांच सकेंगे।

सीआईएससीई आईसीएसई रिजल्ट 2026 या सीआईएससीई आईएससी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए यूआईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा लॉगिन विंडो में दर्ज करना होगा। आईसीएसई 2026 की परीक्षा 17 फरवरी से 30 मार्च के बीच आयोजित की गई थी, जबकि आईसीएस 2026 परीक्षा 12 फरवरी को शुरू होकर 6 अप्रैल को समाप्त हुई।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “सीआईएससीई 30 अप्रैल, 2026 को सुबह 11:00 बजे ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) वर्ष 2026 की मुख्य परीक्षाओं के परिणाम घोषित करेगा। वर्ष 2026 की परीक्षाओं के परिणाम सीआईएससीई की वेबसाइट https://cisce.org पर, करियर्स पोर्टल पर और डिजिलॉकर पोर्टल पर उपलब्ध होंगे।

Also readCBSE Class 12 Result 2026: सीबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट मई के तीसरे हफ्ते में आने की उम्मीद, जानिए लेटेस्ट अपडेट

सीआईएससीई आईसीएसई, आईएससी रिजल्ट 2026 में अपने अंकों से असंतुष्ट छात्रों को पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने और सुधार परीक्षा में बैठने का मौका भी दिया जाएगा। सीआईएससीई इंप्रूवमेंट एग्जाम अधिकतम दो विषयों में दी जा सकती है। बता दें, सीआईएससीई ने वर्ष 2024 में कंपार्टमेंट परीक्षा बंद कर दी।

छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर और उमंग ऐप के माध्यम से भी सीआईएससीई रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। आईसीएसई कक्षा 10 परीक्षा 2026 में सफल होने के लिए न्यूनतम अंक 33% और आईएससी कक्षा 12 परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण होने के लिए कम से कम 35% अंक हासिल करने होंगे।

CISCE ICSE ISC Result 2026: डाउनलोड चरण

आईएससी आईएससी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाएं।
  • कोर्स ICSE (कक्षा10वीं) या ISC (कक्षा 12वीं) का चयन करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • सीआईएससीई रिजल्ट 2026 जांचें और प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications