Abhay Pratap Singh | April 29, 2026 | 07:30 PM IST | 2 mins read
एनटीए ने बताया कि यह सीयूईटी यूजी 2026 का 'एडमिट कार्ड नहीं' है। यह उम्मीदवारों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्र वाले शहर के संबंध में एक अग्रिम सूचना है।
Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.
Download EBook
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आज कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर सीयूईटी यूजी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
CUET 2027: Most Important Topics | Biology Notes | CA-Aug | Preparation Strategy
CUET 2027: Question Bank | Subject-Wise Strategy | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी एग्जाम सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थी सीयूईटी यूजी सिटी स्लिप में आवंटित परीक्षा शहर की जांच कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा तिथि से 3 से 4 दिन पहले उपलब्ध करा दिया जाएगा।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 11 से 31 मई 2026 के बीच देश और विदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सीयूईटी यूजी 2026 का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में करेगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सीयूईटी यूजी 2026 हाल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ वोटरआईडी आदि लाना अनिवार्य है।
नोटिस में कहा गया कि, “उम्मीदवार अपनी आवंटित तिथि व शिफ्ट पर परीक्षा में उपस्थित हों। परीक्षा की तिथि या शिफ्ट में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर k केवल उसके एडमिट कार्ड में दिए गए तिथि व शिफ्ट/ समय में ही बैठने की अनुमति होगी।”
एनटीए ने बताया कि, अभ्यर्थियों की आवेदन पत्र भरते समय ली गई लाइव फोटो उनके आधार में उपलब्ध फोटो से मेल नहीं खाती है या जिन्होंने किसी अन्य पहचान पत्र के माध्यम से पंजीकरण किया है, उन्हें परीक्षा केंद्र पर भौतिक सत्यापन के लिए निर्धारित प्रारूप में मूल प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
यह प्रमाण पत्र स्कूल के प्राचार्य/हेड मास्टर या किसी वर्ग-1 राजपत्रित अधिकारी जैसे तहसीलदार, राजस्व अधिकारी, एसडीएम, डीएम अथवा भारतीय दूतावास के वर्ग-1 राजपत्रित अधिकारी (एनआरआई अभ्यर्थियों के लिए) द्वारा प्रमाणित होना चाहिए। इस प्रमाण पत्र को परीक्षा के दिन केंद्र पर भौतिक सत्यापन के लिए प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।
यदि किसी उम्मीदवार को सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने में कोई कठिनाई होती है, तो हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर या ईमेल cuet-ug@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीयूईटी यूजी 2026 सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं: