Trusted Source Image

NEET MDS 2026 City Slip: नीट एमडीएस सिटी स्लिप natboard.edu.in पर जारी, एडमिट कार्ड डेट जानें, परीक्षा 2 मई को

Abhay Pratap Singh | April 22, 2026 | 04:34 PM IST | 1 min read

नीट एमडीएस सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

Back

NEET MDS 2026 College Predictor

Know your chances of securing admission to top MDS colleges with the NEET MDS College Predictor. Get personalized college predictions based on rank, category, and past counselling trends.

Try Now
नीट एमडीए 2026 एडमिट कार्ड 29 अप्रैल को जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
नीट एमडीए 2026 एडमिट कार्ड 29 अप्रैल को जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS) 2026 परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर नीट एमडीएस 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

नीट एमडीएस सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। नीट एमडीएस परीक्षा 2026 शहर सूचना पर्ची में उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर की जांच कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र का पूरा पता व रिपोर्टिंग टाइम अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में जांच सकेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,नीट एमडीएस 2026 परीक्षा 2 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों के लिए नीट एमडीए एडमिट कार्ड 2026 29 अप्रैल को जारी किया जाएगा। हाल टिकट के साथ परीक्षा केंद्र पर एक मूल फोटो पहचान पत्र भी लाना होगा। नीट एमडीएस रिजल्ट 2 जून, 2026 को घोषित किया जाएगा।

Also readNEET UG City Slip 2026: नीट यूजी सिटी स्लिप neet.nta.nic.in पर जारी, एडमिट कार्ड, एग्जाम डेट जानें

नीट एमडीएस एडमिट कार्ड में नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, पता, श्रेणी, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग समय, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम व पता और परीक्षा दिवस दिशानिर्देश जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे। नीट एमडीएस परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में 3 घंटे की अवधि के लिए कराई जाएगी।

एनबीईएमएस ने अपनी आधिकारिक एनएटी वेबसाइट natboard.edu.in पर नीट एमडीएस 2026 का डेमो टेस्ट डेमो टेस्ट शुरू कर दिया है। नीट एमडीएस 2026 एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब डेमो टेस्ट को एक्सेस कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एनबीई की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

NBEMS NEET MDS City Slip 2026: डाउनलोड करें

नीट एमडीएस 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:

  • एनबीई की वेबसाइट https://nbe.edu.in/ पर जाएं।
  • नीट एमडीएस लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • नीट एमडीएस सिटी स्लिप जांचें और डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications