Abhay Pratap Singh | April 22, 2026 | 02:31 PM IST | 2 mins read
एनटीए ने बताया कि 99.2% उम्मीदवारों को उनकी पहली पसंद का शहर आवंटित किया गया है, जिससे उन्हें सुविधा मिलेगी और यात्रा का तनाव भी कम से कम रहेगा।

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - यूजी (NEET UG) 2026 के लिए एडमिट कार्ड 26 अप्रैल को जारी कर दिया जाएगा। एनटीए की घोषणा के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर नीट यूजी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।
नीट यूजी 2026 एग्जाम 3 मई को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में पेन और पेपर के माध्यम से होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को नीट यूजी 2026 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
इससे पहले, पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी 2026 एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है, जिसमें परीक्षा केंद्र वाले शहर की जांच कर सकते हैं। एनटीए ने बताया कि 99.2% उम्मीदवारों को उनकी पहली पसंद का शहर आवंटित किया गया है, जिससे उन्हें सुविधा मिलेगी और यात्रा का तनाव भी कम से कम रहेगा।
Also readNEET UG City Slip 2026: नीट यूजी सिटी स्लिप neet.nta.nic.in पर जारी, एडमिट कार्ड, एग्जाम डेट जानें
एनटीए ने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर जानकारी साझा करते हुए कहा, “परीक्षा केंद्र के विस्तृत विवरण वाले एडमिट कार्ड 26 अप्रैल को जारी किए जाएंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय परीक्षाएं आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है। अभ्यर्थी तैयारी पर विश्वास बनाए रखें और परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।”
परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में नीट यूजी हाल टिकट 2026 के साथ मूल फोटो पहचान पत्र और एडमिट कार्ड में दिए गए दस्तावेज लाने होंगे। साथ ही परीक्षा दिवस दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.nic.in और ऑफिशियल एक्स हैंडल @NTA_Exams पर विजिट करें।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार नीट यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), SSF, असम राइफल्स (राइफलमैन GD) और नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) में कांस्टेबल (GD) के पदों पर की जाएगी।
Abhay Pratap Singh