LiveTrusted Source Image

SSC GD Constable Admit Card 2026 Live: एसएसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड जल्द, एग्जाम डेट, लेटेस्ट अपडेट

Abhay Pratap Singh | April 22, 2026 | 02:50 PM IST | 1 min read

एसएससी जीडी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 परीक्षा 27 अप्रैल से सीबीटी मोड में शुरू होगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 परीक्षा 27 अप्रैल से सीबीटी मोड में शुरू होगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2026 के लिए प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद जताई गई है। आयोग की घोषणा के बाद आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 परीक्षा 27 अप्रैल से 30 मई तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए हाल टिकट आमतौर पर परीक्षा तिथि से 2 से 3 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जाता है।

कैंडिडेट अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से एसएससी कांस्टेबल जीडी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में अपने प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा, क्योंकि इन दस्तावेजों के बिना किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Also readSSC GD City Intimation Slip 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड डाउनलोड डेट जानें

आयोग द्वारा एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम सिटी स्लिप 19 अप्रैल, 2026 को जारी कर दिया है, जिसमें अभ्यर्थी अपने आवंटित परीक्षा केंद्र वाले शहर/ जिले की जांच कर सकते हैं। सीबीटी में सफल कैंडिडेट ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी पीईटी/ पीएसटी, चिकित्सा परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन में शामिल होंगे।

परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा दिवस निर्देशों का पालन करना होगा। इस भर्ती के तहत कुल 25,487 पद भरें जाएंगे, चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), SSF, असम राइफल्स (राइफलमैन GD) और नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) में कांस्टेबल (GD) के पदों पर की जाएगी।

SSC GD Admit Card 2026 Release Date: कैसे डाउनलोड करें?

एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘लॉगिन या रजिस्ट्रेशन’ पर क्लिक करें।
  • अब, एसएससी जीडी एडमिट कार्ड 2026 पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

एसएससी कांस्टेबल जीडी परीक्षा 2026 में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 25,487 पद भरें जाएंगे। नवीनतम अपडेट के लिए Careers360 पर बने रहें।

April 22, 2026 | 02:50 PM IST

SSC GD Admit Card 2026 Download: महिला उम्मीदवारों के लिए निर्देश

एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 गाइडलाइंस में महिला उम्मीदवारों के लिए आभूषण और ड्रेस कोड संबंधी विशेष निर्देश शामिल हैं। महिला कैंडिडेट को धातु से बने झुमके, नथनी या चूड़ियां पहनने से बचने की सलाह दी गई है, क्योंकि अनिवार्य तलाशी प्रक्रिया के दौरान इनसे देरी हो सकती है।

April 22, 2026 | 01:50 PM IST

ssc gd admit card 2026 sarkari result: लॉगिन क्रेडेंशियल

(इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

April 22, 2026 | 01:49 PM IST

SSC GD Constable Admit Card 2026: आवश्यक दस्तावेज

एसएससी कांस्टेबल जीडी 2026 एडमिट कार्ड के साथ परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ वोटरआईडी/ पैनकार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि लाना होगा।

April 22, 2026 | 01:41 PM IST

SSC GD Constable Admit Card 2026 Live: एसएसएससी जीडी एडमिट कार्ड कब आएगा?

आयोग ने अभी तक एसएसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 जारी करने की आधिकारिक तिथि और समय की घोषणा नहीं की है। हालांकि, एसएससी परीक्षा तिथि से 2-3 दिन पहले प्रवेश पत्र जारी कर करेगा।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications