Trusted Source Image

PGCIL Recruitment 2026: पीजीसीआईएल में डिप्लोमा ट्रेनी सहित 670 पदों पर निकली भर्ती, 11 मई तक करें आवेदन

Abhay Pratap Singh | April 22, 2026 | 12:45 PM IST | 2 mins read

DTE/DTC/ DTS/ JOT (HR)/ JOT (F&A) के पदों के लिए चयनित कैंडिडेट को S0 लेवल पर Rs.24000-3%-108000/- (IDA) के पे स्केल में तथा JTT (Survey) के लिए W2 लेवल पर Rs.21000-3%-72000/- (IDA) के पे स्केल में रखा जाएगा।

पीजीसीआईएल नॉन एग्जिक्यूटिव डिप्लोमा ट्रेनी डीटी भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुरू। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
पीजीसीआईएल नॉन एग्जिक्यूटिव डिप्लोमा ट्रेनी डीटी भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुरू। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: पॉवर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ लिमिटेड (PGCIL) ने विज्ञापन संख्या सीसी/01/2026 के तहत डिप्लोमा ट्रेनी (DT) सहित विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.powergrid.in पर जाकर अंतिम तिथि 11 मई तक अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल, 2026 से शुरू है।

पीजीसीआईएल नॉन एग्जिक्यूटिव भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 670 पदों को भरा जाएगा, जिसमें डिप्लोमा ट्रेनी (DT) - इलेक्ट्रिकल के 479, सिविल के 111 व सर्वे के 9 पद शामिल हैं। इसके अलावा, जूनियर ऑफिसर ट्रेनी (JTO) - एचआर के 20, एफ&ए के 30 तथा जूनियर टेक्नीशियन ट्रेनी (JTI) - सर्वे के 15 पद शामिल हैं।

PGCIL Officer Trainee Eligibility: शैक्षणिक मानदंड

  • डीटी - आवेदक के पास संबंधित फील्ड में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा हो। सामान्य/ ओबीसी (एनसीएल)/ ईडब्ल्यूएस के लिए न्यूनतम अंक 70% है, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी केवल पास हो।
  • जेओटी - (एचआर) के लिए बीबीए/बीबीएम/बीबीएस या समकक्ष व एफ&ए के लिए इंटर सीए/ इंटर सीएमए अभ्यर्थी, जिनके पास स्नातकोत्तर डिग्री / स्नातकोत्तर डिप्लोमा / सीए / सीएमए योग्यता हो आवेदन कर सकते हैं।
  • जेआईटी - किसी मान्यता प्राप्त तकनीकी बोर्ड/ संस्थान से आईटीआई (सर्वेयर) किया हो। पद के अनुसार पात्रता अलग-अलग है।

Also readNCL Recruitment 2026: एनसीएल में एचईएमएम ऑपरेटर सहित 577 पदों पर निकली भर्ती, 1 मई तक करें आवेदन

आवेदन की आयु 11 मई, 2026 तक 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। पीजीसीआईएल रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस को जेटीटी सर्वे पद के लिए 200 रुपये तथा अन्य के लिए 300 रुपये का भुगतान करना होगा। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी गई है।

पीजीसीआईएल ट्रेनी भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा/ कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), कंप्यूटर स्किल टेस्ट (CST)/ ट्रेड टेस्ट (जहां भी लागू हो) और प्री-एम्प्लॉयमेंट मेडिकल एग्जामिनेशन चरण शामिल है। अधिक जानकारी के लिए पीजीसीआईएल नॉन एग्जिक्यूटिव डिप्लोमा ट्रेनी नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।

PGCIL Non Executive Diploma Trainee Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार पीजीसीआईएल डिप्लोमा ट्रेनी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक https://careers.powergrid.in/recruitment-nextgen/h/login.aspx पर क्लिक करें।
  • होमपेज पर उपलब्ध ‘न्यू रजिस्ट्रेशन’ टैब पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण के साथ पंजीकरण करें।
  • आवश्यक क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें, आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • कैटेगरी और पद के अनुसार ऑनलाइन शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications