Saurabh Pandey | April 13, 2026 | 07:40 AM IST | 1 min read
नीट यूजी 2026 की परीक्षा के लिए निर्धारित शहर की सूचना पर्ची उम्मीदवारों को उनके आवंटित परीक्षा शहर और नीट परीक्षा केंद्र के बारे में जानकारी देती है। इससे छात्र परीक्षा के दिन के लिए अपनी यात्रा और आवास की योजना बना सकते हैं।

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
नीट यूजी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन नंबर, जन्मतिथि और सुरक्षा पिन का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
एनटीए की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि परीक्षार्थी ध्यान दें कि यह प्रवेश पत्र नहीं है। यह केवल उम्मीदवारों की सुविधा के लिए परीक्षा शहर के आवंटन की अग्रिम जानकारी है। एडमिट कार्ड बाद में अलग से जारी किया जाएगा।
एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई (रविवार) देश भर के 552 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा पेन और पेपर मोड में ऑफलाइन आयोजित की जाएगी।
यदि किसी उम्मीदवार को सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने में कोई कठिनाई आती है, तो वे NTA के हेल्पलाइन नंबरों या ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं: