Saurabh Pandey | April 9, 2026 | 12:53 PM IST | 1 min read
बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड द्वारा संचालित बीएसईबी सुपर 50 निःशुल्क कोचिंग योजना बिहार के मेधावी छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के तहत, राज्य के प्रतिभाशाली छात्रों को IIT-JEE और NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पूरी तरह से निःशुल्क कोचिंग मिलती है।
.jpg)
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने जेईई, नीट की फ्री कोचिंग में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट coaching.biharboardonline.com के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड की तरफ फ्री आवासीय जेईई, नीट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं और उम्मीदवार इन्हें आधिकारिक वेबसाइट coaching.biharboardonline.com से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और एक वैलिड पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी पंजीकरण आईडी का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंजीनियरिंग (JEE) और मेडिकल (NEET) की तैयारी के लिए संचालित नि:शुल्क कोचिंग कार्यक्रम की प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। यह परीक्षा 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा विवरण | महत्वपूर्ण जानकारी |
परीक्षा तिथि | 12 अप्रैल 2026 (रविवार) |
परीक्षा समय | सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक (एक पाली) |
रिपोर्टिंग समय | सुबह 10 बजे तक प्रवेश की अनुमति |
परीक्षा केंद्र | बापू परीक्षा परिसर, मौर्य विहार कॉलोनी, कुम्हरार, पटना |