Trusted Source Image

JEE Mains 2026: एनआईटी हमीरपुर के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? फीस स्ट्रक्चर, संभावित कटऑफ जानें

Saurabh Pandey | April 7, 2026 | 10:36 AM IST | 2 mins read

एनआईटी हमीरपुर का जेईई मेन 2026 कटऑफ वर्ष 2025 की तरह ही प्रतिस्पर्धी रहने की संभावना है, जिसमें कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन और मैकेनिकल इंजीनियरिंग जैसी शाखाओं के लिए अंतिम रैंक कम रहेगी।

Back

JEE Main 2026 Rank Predictor

Use the JEE Main 2026 Rank Predictor to estimate your expected rank based on your scores or percentile and plan your college options smartly.

Try Now
एनआईटी हमीरपुर के लिए JEE Mains 2026 के अंक प्रत्येक श्रेणी के लिए अलग-अलग होंगे।(आधिकारिक वेबसाइट)
एनआईटी हमीरपुर के लिए JEE Mains 2026 के अंक प्रत्येक श्रेणी के लिए अलग-अलग होंगे।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जेईई मेन 2026 के अप्रैल सत्र की परीक्षाएं 2 से 8 अप्रैल तक आयोजित की जी रही हैं। जेईई मेन परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले उम्मीदवार देश के सर्वोच्च इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश लेने के लिए पात्र होते हैं। एनआईटी हमीरपुर में एडमिशन लेने के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? फीस स्ट्रक्चर क्या है? आइए जानते हैं पूरी प्रक्रिया...

एनआईटी हमीरपुर में प्रवेश जेईई मेन परीक्षा में प्राप्त रैंक के आधार पर होता है। जेईई मेन परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश प्रक्रिया के लिए JoSAA पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। उम्मीदवारों को उनके पसंदीदा पाठ्यक्रम और प्राप्त रैंक के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

JEE Main 2026: सीटों का आरक्षण

  1. होम स्टेट कोटा - उस राज्य के छात्रों के लिए 50% सीटें आरक्षित होती हैं जहां वह एनआईटी स्थित है। (जैसे: अगर आप हमीरपुर से हैं, तो एनआईटी हमीरपुर में आपको इस कोटे का लाभ मिलेगा)।
  2. अन्य राज्य कोटा - शेष 50% सीटें अन्य राज्यों के छात्रों के लिए होती हैं, जिनका चयन अखिल भारतीय रैंक (AIR) के आधार पर होता है।

NIT Hamirpur Fees Structure: फीस स्ट्रक्चर

फीस स्ट्रक्चर
राशि
सिक्योरिटी डिपॉजिट
5,000 रुपये
एक बार का शुल्क
8,000 रुपये
शिक्षण शुल्क (प्रति सेमेस्टर)
62,500 रुपये
अन्य शुल्क (प्रति सेमेस्टर)
14,600 रुपये
कुल योग
90,100 रुपये

NIT Hamirpur Expected JEE Main 2026 Cutoff: संभावित कटऑफ

पाठ्यक्रम
अपेक्षित ओपनिंग रैंक
अपेक्षित क्लोजिंग रैंक
बी.टेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
10,500
12,800
इंटीग्रेटेड बी.टेक + एम.टेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
13,200
14,800
बी.टेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
22,500
26,500
बी.टेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग
16,700
18,900
इंटीग्रेटेड बी.टेक + एम.टेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग
18,800
20,800
बी.टेक इंजीनियरिंग फिजिक्स
30,500
36,800
बी.टेक मैटेरियल्स साइंस एंड इंजीनियरिंग
40,500
47,800
बी.टेक मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग
14,000
16,900
बी.टेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग
30,800
35,800
बी.टेक केमिकल इंजीनियरिंग
35,500
40,500
बी.टेक सिविल इंजीनियरिंग
41,000
46,500

Also read JEE Main 2026 April 6 Shift 2 Analysis: जेईई मेन अप्रैल 6 शिफ्ट 2 आसान से मध्यम, सेक्शन वाइज एनालिसिस जानें

NIT Hamirpur Admission 2026: पात्रता मानदंड

  1. शैक्षणिक योग्यता - उम्मीदवार का 12वीं कक्षा में भौतिकी (Physics), गणित (Mathematics) और एक वैकल्पिक विषय (जैसे केमिस्ट्री) के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  2. अंकों का प्रतिशत - सामान्य/ओबीसी वर्ग के लिए 12वीं में 75% अंक और एससी/एसटी के लिए 65% अंक होना आवश्यक है (या अपने बोर्ड के टॉप 20 परसेंटाइल में होना चाहिए)।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications