UPSSSC JA 2022: यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट भर्ती के तहत फाइनल चयनित उम्मीदवारों को विभाग आवंटित
Abhay Pratap Singh | August 25, 2025 | 05:01 PM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी ने इस भर्ती अभियान के माध्यम से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग और उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय में उम्मीदवारों की नियुक्ति की है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज यानी 25 अगस्त को विज्ञापन संख्या -08-परीक्षा/2022 के तहत सम्मिलित कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा में शॉर्टलिस्ट 1,259 उम्मीदवारों को विभाग आवंटित कर दिया है। उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवंटित विभाग और रोल नंबर की जांच कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2022 के तहत फाइनल चयनित उम्मीदवारों को चयन की श्रेणी, मेरिट, अभ्यर्थियों द्वारा दी गई विभागों की वरीयता एवं पदों की उपलब्धता के अनुसार विभाग आवंटित किया गया है। आयोग ने कुल कैंडिडेट में से 1,115 का चयन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग और 114 का चयन उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय में किया है।
इससे पहले, आयोग ने 1 अगस्त, 2025 को यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट मुख्य परीक्षा 2022 के लिए अंतिम चयन परिणाम जारी किया था। यूपीएसएसएससी जेए भर्ती 2022 के तहत कुल उपरोक्त दो विभागों में कुल 1,262 पदों को भरना था, लेकिन योग्य उम्मीदवारों की कमी के चलते तीन पद रिक्त रह गए।
आयोग ने जारी आधिकारिक नोटिस में कहा कि, “यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट 2022 फाइनल रिजल्ट में 30 अभ्यर्थियों को प्रोविजनल रूप से चिन्हित किया गया था। आयोग/अधियाचनकर्ता विभाग के निर्णय के अधीन इन अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम जारी किए जाने संबंधी सूचना पहले ही दी गई थी।”
यूपीएसएसएससी कनिष्ठ सहायक 2022 भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
UPSSSC Junior Assistant Recruitment 2022: विभाग आवंटित सूची कैसे जांचें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपीएसएसएससी जेए आवंंटिन लिस्ट जांच सकते हैं:
- यूपीएसएसएससी की वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करें।
- ‘नोटिस बोर्ड’ सेक्शन में संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- नई विडों में पीडीएफ फॉर्मेट में एक पीडीएफ ओपन होगी।
- कैंडिडेट अपना रोल नंबर और विभाग जांचें ।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार