Trusted Source Image

Exim Bank Recruitment 2026: इंडिया एग्जिम बैंक में एमटी-मैनेजर के 120 पदों पर आवेदन शुरू; सीटीसी 3000000 रुपये

Abhay Pratap Singh | November 27, 2026 | 05:09 PM IST | 2 mins read

एग्जाम बैंक एमटी एंड मैनेजर 2026 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार चरण शामिल है।

इंडिया एग्जिम बैंक भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन  की अंतिम तिथि 11 दिसंबर है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
इंडिया एग्जिम बैंक भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 11 दिसंबर है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: इंडिया एग्जिम बैंक ने विज्ञापन संख्या: HRM/ MT/M/2026-27/05 के तहत मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) और मैनेजर भर्ती 2026 के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.eximbankindia.in पर जाकर 27 नवंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

एग्जिम बैंक एमटी-मैनेजर एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने की आखिरी तिथि 11 दिसंबर निर्धारित की गई है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 120 पदों को भरा जाएगा, जिसमें मैनेजमेंट ट्रेनी के 90 पद और मैनेजर के 30 पद शामिल हैं। रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जाएगा। लिखित परीक्षा दिसंबर 2026 में होगी।

India Exim Bank MT and Manager Notification 2026: पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता - स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री कम से कम 60% अंकों में या समकक्ष सीजीपीए में हो। साथ ही संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। 

मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए आयु सीमा - आवेदन की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है।

मैनेजर के लिए आयु सीमा - अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 24 वर्ष से कम और अधिकतम उम्र 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Also readBank of Baroda Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में विभिन्न पदों पर भर्ती आवेदन की लास्ट डेट 7 दिसंबर तक बढ़ी 

अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 नवंबर, 2026 से की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के तहत आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। जनरल/ ओबीसी को आवेदन व सूचना शुल्क के रूप में 600 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईडब्ल्यूएस/ महिला कैंडिडेट को सूचना शुल्क 100 रुपये देना होगा। आरक्षित कैंडिडटे को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

बैंक में एक साल की ट्रेनिंग अवधि सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) को डिप्टी मैनेजर के पद पर नियुक्त किया जाएगा। डिप्टी मैनेजर का वर्तमान वार्षिक सीटीसी लगभग 25 लाख रुपये और मैनेजर का लगभग 30 लाख रुपये है। अधिक जानकारी के लिए एग्जिम बैंक एमटी मैनेजर नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।

Exim Bank Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार इंडिया एग्जाम बैंक ऑनलाइन फॉर्म 2026 भर सकते हैं:

  • एग्जिम बैंक करियर्स पोर्टल www.eximbankindia.in/careers पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘करंट ओपनिंग/ रिजल्ट’ टैब पर क्लिक करें।
  • मैनेजमेंट ट्रेनी एवं मैनेजर 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें व फीस जमा करें।
  • सबमिट करें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google