UPSSSC JA 2024 Typing Test New Date: यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट टाइपिंग टेस्ट शेड्यूल संशोधित, नई तिथि जारी
Abhay Pratap Singh | September 25, 2026 | 07:33 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी जूनियर सहायक टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड उचित समय पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या 12-परीक्षा/ 2024 के अंतर्गत कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित टाइपिंग परीक्षा का शेड्यूल संशोधित किया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, अब टाइपिंग टेस्ट का आयोजन 13 नवंबर, 2026 से किया जाएगा।
यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट 2024 टाइपिंग टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र के संबंध में सूचना उचित समय पर आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। आधिकारिक घोषणा के बाद अभ्यर्थी upsssc.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “जूनियर असिस्टेंट मुख्य परीक्षा के लिए टाइपिंग टेस्ट 30 अक्टूबर, 2026 से आयोजित किया जाना था। उक्त के संबंध में सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि अपरिहार्य कारणों से प्रश्नगत टाइपिंग परीक्षा अब 13 नवंबर 2025 से आयोजित किया जाएगा।”
यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट टाइपिंग टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए हॉल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर यूपी जूनियर असिस्टेंट टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड आदि और प्रवेश पत्र में उल्लिखित दस्तावेज लाने होंगे।
टाइपिंग टेस्ट में सफल कैंडिडेट चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2702 जूनियर सहायक के रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसमें जनरल के 1099 पद, ईडब्ल्यूएस के 238 पद, ओबीसी के 718 पद, एससी और एटी के क्रमशः 583 और 64 पद शामिल हैं।
UPSSSC Junior Assistant 2024 Typing Test Schedule Revised: नोटिस जांचें
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट 2024 टाइपिंग टेस्ट के संबंध में जारी नवीनतम सूचना जांच सकते हैं:
- यूपीएसएसएससी नोटिस बोर्ड पोर्टल upsssc.gov.in/News.aspx?id=1 पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘जूनियर सहायक 2024’ नोटिस लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगी।
- कैंडिडेट संशोधित तिथि जांचें और ध्यानपूर्वक नोटिस पढ़ें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई