Trusted Source Image

CGSSB Lab Assistant Answer Key 2026: सीजीएसएसबी लैब असिस्टेंट मॉडल आंसर की जारी, 30 सितंबर तक दर्ज करें चुनौती

Abhay Pratap Singh | September 25, 2026 | 06:29 PM IST | 2 mins read

सीजीएसएसबी लैब असिस्टेंट आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

सीजीएसएसबी लैब असिस्टेंट 2026 परीक्षा 20 सितंबर, 2026 को आयोजित की गई थी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
सीजीएसएसबी लैब असिस्टेंट 2026 परीक्षा 20 सितंबर, 2026 को आयोजित की गई थी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने आज नमूना सहायक/ लैब असिस्टेंट (औषधि)/ लैब असिस्टेंट (खाद्य) भर्ती परीक्षा (FWLN26) की मॉडल उत्तर जारी कर दी है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाकर सीजीएसएसबी लैब असिस्टेंट आंसर की 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ लैब असिस्टेंट मॉडल आंसर की 2026 पर 30 सितंबर (दोपहर 3:00 बजे) तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। सीजीएसएसबी लैब असिस्टेंट आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 25 सितंबर से सक्रिय है, जिसे लॉगिन करने के लिए अभ्यर्थियों को पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

कैंडिडेट को आपत्ति उठाने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। बिना शुल्क भुगतान के चुनौती दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी। निर्धारित तिथि एवं समय के बाद और डाक एवं स्वयं उपस्थित होकर उठाई गई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। बिना प्रमाण के आपत्ति को पूर्णतः अमान्य किया जाएगा।

Also readBPSC TRE 4 2026: बीपीएससी टीआरई 4 में क्या-क्या हुआ बदलाव? भाषा पेपर में न्यूनतम पासिंग मार्क्स अब अनिवार्य

नोटिस में कहा गया कि, दावा-आपत्ति दर्ज कराने की विस्तृत प्रक्रिया का मेनुअल आपत्ति पोर्टल में दिया गया है। दावा-आपत्ति को पोर्टल पर पंजीकृत करने से पहले आपत्ति के पक्ष में दिए जाने वाले दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अपलोडिंग के लिए तैयार रखें। आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी होने पर इसे डाउनलोड करें व प्रिंट निकाल लें।

उम्मीदवार अंकन योजना का पालन करते हुए सीजीएसएसबी लैब असिस्टेंट आंसर की 2026 की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और रिजल्ट घोषित किया जाएगा। लिखित परीक्षा 20 सितंबर, 2026 को आयोजित की गई थी।

CGSSB Lab Assistant Model Answer Key 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीजी लैब असिस्टेंट आंसर की 2026 जांच सकते हैं:

  • आधिकारिक सीजीएसएसबी पोर्टल पर विजिट करें।
  • होमपेज पर, ‘मॉडल उत्तर’ टैब पर क्लिक करें।
  • अब, ‘FWLN26 प्रश्न पत्र के मॉडल उत्तर’ पर क्लिक करें।
  • एक पीडीएफ ओपन होगी, इसे जांचें और डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications