UPSSSC Junior Analyst Final Result 2024: यूपीएसएसएससी जूनियर एनालिस्ट मेडिसिन फाइनल रिजल्ट जारी, कटऑफ अंक

Saurabh Pandey | March 12, 2026 | 11:47 AM IST | 1 min read

यूपीएसएसएससी जूनियर एनालिस्ट ड्रग्स मेरिट लिस्ट 2026 में सभी चयनित उम्मीदवारों (361 पदों में से 357 योग्य) का विवरण शामिल है। श्रेणीवार कटऑफ और चयन प्रक्रिया भी दी गई है।

यूपीएसएसएससी जूनियर एनालिस्ट मेडिसिन पदों के लिए मुख्य लिखित परीक्षा 2 फरवरी 2025 को आयोजित की गई थी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने जूनियर एनालिस्ट (मेडिसिन) भर्ती परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपीएसएसएससी जूनियर एनालिस्ट (मेडिसिन) फाइनल रिजल्ट 2024 आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फाइल के रूप में उपलब्ध है।

UPSSSC Junior Drug Analyst 2024: कटऑफ अंक

श्रेणी
अंतिम चयनित अभ्यर्थी का प्राप्तांक
अंतिम चयनित अभ्यर्थी की जन्म तिथि
अनारक्षित
40
08.11.2000
अनुसूचित जाति
29.50
01.03.1995
अनुसूचित जनजाति
2.50
04.07.1999
अन्य पिछड़ा वर्ग
34.50
20.07.2000
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
26.50
16.12.1988

Also read AFCAT 1 Result 2026: एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 1 रिजल्ट afcat.cdac.in पर जारी, सिलेक्शन प्रोसेस जानें

UPSSSC Junior Drug Analyst 2024: कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या

पद का नाम
अन्य पिछड़ा वर्ग
ईडब्ल्यूएस
अनारक्षित
अनुसूचित जाति
अनुसूचित जनजाति
जूनियर मेडिसिन एनालिस्ट
97
36
146
75
07

UPSSSC Junior Drug Analyst 2024: परीक्षा कब हुई थी?

यूपीएसएसएससी जूनियर एनालिस्ट मेडिसिन पदों के लिए मुख्य लिखित परीक्षा 2 फरवरी 2025 को आयोजित की गई थी, जबकि परिणाम 23 सितंबर 2025 को घोषित किया गया था।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]