UPSSSC PET Result 2026: यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड, प्रवर्तन कांस्टेबल पीईटी रिजल्ट upsssc.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | April 30, 2026 | 07:51 PM IST | 3 mins read
यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड, वाइल्ड लाइफ गार्ड पदों के लिए लिखित परीक्षा 9 नवंबर 2025 को आयोजित की गई थी, जिसके स्कोर के आधार पर 8 जनवरी 2026 को 5,111 अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वन एवं वन्यजीव विभाग के अंतर्गत वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक पदों के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। पीईटी, पीएसटी परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड, वाइल्ड लाइफ गार्ड पदों के लिए लिखित परीक्षा 9 नवंबर 2025 को आयोजित की गई थी, जिसके स्कोर के आधार पर 8 जनवरी 2026 को 5,111 अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।
आयोग द्वारा इन अभ्यर्थियों की शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षा का आयोजन 10 फरवरी 2026 से 19 फरवरी 2026 तक किया गया था। इस चरण के संपन्न होने के बाद, अब सफल उम्मीदवारों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
UPSSSC Forest Guard PET Result 2026: शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स की संख्या
यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड पदों के लिए शारीरिक परीक्षा के रिजल्ट्स का विश्लेषण करें तो कुल शॉर्टलिस्ट किए गए 5,111 अभ्यर्थियों में से 2,993 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। वहीं, 1,079 अभ्यर्थी इस परीक्षा में असफल रहे और 1,039 अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान अनुपस्थित पाए गए।
UPSSSC Forest Guard PET/PST Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'रिजल्ट' सेक्शन पर जाएं।
- अब "वन रक्षक/वन्यजीव रक्षक पीईटी/पीएसटी परिणाम 2026" लिंक पर क्लिक करें।
- अब रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर/नाम खोजें।
पीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए मेडिकल टेस्ट
यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड पदों के लिए आयोजित फिजिकल टेस्ट में सफल होने वाले सभी 2,993 अभ्यर्थियों को अब अंतिम चयन से पहले 'चिकित्सा परीक्षा' के लिए बुलाया जाएगा।
मेडिकल टेस्ट की सूचना अलग से होगी जारी
आयोग ने स्पष्ट किया है कि मेडिकल टेस्ट के लिए चिन्हित इन 2,993 अभ्यर्थियों के रोल नंबर की विस्तृत सूची आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। चिकित्सा परीक्षा की तिथि और स्थान के संबंध में सूचना अलग से प्रकाशित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपडेट के लिए नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट चेक करते रहें।
UPSSSC Enforcement Constable PET Result 2026: प्रवर्तन कांस्टेबल रिजल्ट जारी
यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट के रिजल्ट्स आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल 6,060 अभ्यर्थियों में से 3,165 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। वहीं, 1,468 अभ्यर्थी इस चरण में असफल रहे, जबकि 1,427 अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान अनुपस्थित पाए गए। सफल घोषित किए गए इन 3,165 अभ्यर्थियों को अब चयन के अगले चरण 'दस्तावेज सत्यापन' के लिए बुलाया जाएगा।
आयोग ने निर्णय लिया है कि इस बार अभ्यर्थियों को अपने शैक्षिक और अन्य आवश्यक दस्तावेज आयोग के वेब पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपलोड करने की प्रक्रिया और तिथि के संबंध में विस्तृत सूचना जल्द ही अलग से प्रकाशित की जाएगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर वाली सूची वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसे अभ्यर्थी चेक कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के अनुसार, मुख्य लिखित परीक्षा 11 मई 2025 को आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर 13 नवंबर 2025 को 6,060 अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी शारीरिक परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। आयोग ने इन अभ्यर्थियों की शारीरिक मानक, प्रवीणता और दक्षता परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक किया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग