UPSSSC Forest Guard Recruitment 2022: यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2022 परीक्षा तारीखें घोषित, जानें डिटेल
Santosh Kumar | January 22, 2024 | 05:02 PM IST | 1 min read
पीईटी परीक्षा 12 फरवरी 2024 से 17 फरवरी 2024 तक आयोजित की जानी है। ये परीक्षा लखनऊ जिले में आयोजित होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फॉरेस्ट गार्ड के 701 पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) की तारीखें जारी कर दी हैं। यूपीएसएसएससी ने नोटिस जारी कर जानकारी दी कि लखनऊ जिले में पीईटी परीक्षा 12 फरवरी 2024 से 17 फरवरी 2024 तक आयोजित की जानी है।
आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर तारीखों का ऐलान किया है। नोटिस में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है, पीईटी परीक्षा 12 फरवरी से 17 फरवरी 2024 तक लखनऊ जिले में आयोजित होगी। यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2022 के लिए 701 पदों पर रिक्तियां भरी जानी है।
आपको बता दें कि इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणीशास्त्र, वानिकी, भूविज्ञान, कृषि, सांख्यिकी, पर्यावरण विज्ञान में दो या अधिक विषयों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वैकल्पिक रूप से, इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री या पशु चिकित्सा विज्ञान में स्नातक डिग्री वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।
इसके अलावा उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आयोग द्वारा यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड (वन निरीक्षक) भर्ती 2022 के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना upsssc.gov.in पर पढ़ सकते हैं।
उम्मीदवारों के लिए यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 के पात्रता मानदंड की बात करें तो पुरुषों की ऊंचाई 163 सेमी और छाती 84-89 सेमी होनी चाहिए। वहीं महिलाओं के लिए ऊंचाई 150 सेमी और सीना 79-84 सेमी होना चाहिए। इसके अलावा पुरुषों को 4 घंटे में 25 किलोमीटर जबकि महिलाओं को 4 घंटे में 14 किलोमीटर चलना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी