UPSSSC Forest Guard Answer Key 2026: यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड आंसर-की जारी, 5 अक्टूबर तक पोर्टल पर उपलब्ध
Santosh Kumar | September 29, 2026 | 03:30 PM IST | 1 min read
मुख्य परीक्षा 27 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई। इस भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड के कुल 708 पदों को भरना है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड भर्ती मुख्य परीक्षा (2026) के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। विज्ञापन संख्या 12-Exam/2026 के तहत आयोजित इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपनी आंसर शीट का मिलान कर सकते हैं।
मुख्य परीक्षा 27 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई। इस भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड के कुल 708 पदों को भरना है। परीक्षा में हजारों उम्मीदवारों ने भाग लिया।
UPSSSC Forest Guard Answer Key 2026: आंसर की 5 अक्टूबर तक उपलब्ध
प्रोविजनल आंसर की 5 अक्टूबर तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवारों को इस समय-सीमा के भीतर आंसर की डाउनलोड करके अपने उत्तरों की जांच कर लेनी चाहिए; समय-सीमा खत्म होने के बाद पोर्टल से आंसर की हटा दी जाएगी।
आंसर की डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर 'फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड मुख्य परीक्षा' से जुड़े लिंक पर क्लिक करके आंसर की देखी और डाउनलोड की जा सकती है।
UP Forest Guard Answer Key 2026: फाइनल आंसर की व परिणाम जल्द
आयोग द्वारा जारी की गई यह एक प्रोविजनल आंसर की है; उम्मीदवारों को प्रश्न-पत्र और आंसर की का ध्यानपूर्वक मिलान करना चाहिए। यदि कोई त्रुटि पाई जाती है, तो आयोग के नियमों के अनुसार आपत्तियां दर्ज की जा सकती हैं।
आपत्तियों के समाधान के बाद फाइनल आंसर की व परिणाम घोषित किए जाएंगे। सफल उम्मीदवारों को शारीरिक माप परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण से गुजरना होगा।
अगली खबर
]BPSC TRE 4 Vacancy 2026: बीपीएससी टीआरई-4 की रिक्तियों में संशोधन: कुल पद 32,388 से बढ़कर 33,320 हुए
शुरू में 32,388 पदों की घोषणा की गई, लेकिन 932 अतिरिक्त पद जुड़ने से यह संख्या बढ़कर 33,320 हो गई है। बीपीएससी ने टीआरई-4 रिक्तियों में इस बदलाव के बारे में अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर एक सूचना जारी की है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी