UPSSSC Result 2023: यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल परिणाम घोषित, upsssc.gov.in से करें स्कोरकार्ड डाउनलोड
Santosh Kumar | February 7, 2024 | 12:22 PM IST | 2 mins read
आयोग ने प्रवर्तन कांस्टेबल मुख्य परीक्षा के 477 पदों पर भर्ती के लिए 28,368 उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा के लिए योग्य पाया है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रवर्तन कॉन्स्टेबल भर्ती का परिणाम जारी किया है। आयोग ने यह घोषणा यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर की है। जिन उम्मीदवारों ने इस सरकारी भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। आयोग ने 477 पदों पर भर्ती के लिए 28,368 अभ्यर्थियों को मुख्य लिखित परीक्षा के लिए पात्र पाया है।
यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 8 जुलाई, 2023 को शुरू हुई थी और ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई थी। उसके बाद परीक्षा का आयोजन किया गया था।
आयोग ने सूचित किया है कि यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल मेन्स का कटऑफ सामान्य श्रेणी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी जैसी सभी श्रेणियों के लिए समान है। इसकी गणना सामान्यीकृत स्कोर के आधार पर की गई है। यह कटऑफ 46.90 है। जबकि स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए कटऑफ 41.87 है। विकलांग लोगों के लिए कोई पोस्ट चिह्नित नहीं हैं।
यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 8 जुलाई, 2023 को शुरू हुई थी और ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई थी। उसके बाद परीक्षा का आयोजन किया गया था।
आयोग ने सूचित किया है कि यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल मेन्स का कटऑफ सामान्य श्रेणी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी जैसी सभी श्रेणियों के लिए समान है। इसकी गणना सामान्यीकृत स्कोर के आधार पर की गई है। यह कटऑफ 46.90 है। जबकि स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए कटऑफ 41.87 है। विकलांग लोगों के लिए कोई पोस्ट चिह्नित नहीं हैं।
UPSSSC Constable Result 2023: कैसे चेक करें?
यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल मुख्य लिखित परीक्षा के लिए परिणाम उम्मीदवार नीचे दिये गए चरणों के माध्यम से देख सकते हैं।
- UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- Main Page पर नोटिस बोर्ड अनुभाग में Advertisement No. 04-Exam/2023, Enforcement Constable के लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, यहां उम्मीदवार पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, लिंग और सत्यापन संख्या दर्ज करें।
- आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा. इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]NEET UG Registration 2024: नीट यूजी 2024 आवेदन पत्र एनटीए जल्द करेगा जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें अप्लाई
NEET UG Exam देश में एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य संबद्ध पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एकमात्र प्रवेश परीक्षा है। एनटीए द्वारा एनईईटी यूजी 2024 परीक्षा 5 मई को आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल