Santosh Kumar | February 7, 2024 | 10:21 AM IST | 1 min read
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से नीट पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने हाल ही में स्नातक के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी यूजी) 2024 परीक्षा तिथि की घोषणा की। एनटीए जल्द ही नीट यूजी 2024 आवेदन पत्र जारी करने जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से नीट पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
एनटीए द्वारा एनईईटी यूजी 2024 परीक्षा 5 मई को आयोजित की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनटीए ने इस साल नीट के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया है। लेकिन अगर कोई अपडेट आता है तो इसकी सूचना ऑफिशियल वेबसाइट पर दी जाएगी। ये परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन-पेपर मोड में देशभर में आयोजित की जाएगी।
आवेदन पत्र भरने से पहले, उम्मीदवारों को फॉर्म भरते समय किसी भी समस्या से बचने के लिए NEET UG 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रति अपलोड करनी होगी। दस्तवेजों के जानकारी नीचे दी गई है।
आपको बता दें कि NEET UG Exam देश में एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य संबद्ध पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एकमात्र प्रवेश परीक्षा है।
NEET UG Registration 2024 करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद ले सकते हैं।