UPSSSC Enforcement Constable 2023: यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट रिजल्ट जारी, 3165 कैंडिडेट सफल
Abhay Pratap Singh | May 1, 2026 | 08:52 AM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल परीक्षा 2023 में सफल उम्मीदवारों के लिए फिजिकल टेस्ट का आयोजन 22 फरवरी से 28 फरवरी, 2026 तक किया गया था।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-04-परीक्षा/2023 के तहत प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट रिजल्ट जांच सकते हैं।
यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती 2023 की शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल 3,165 अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया के अगले चरण दस्तावेज सत्यापन में शामिल होने के पात्र होंगे। यूपी एनफोर्समेंट कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।
प्रवर्तन कांस्टेबल के कुल 477 पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा 11 मई, 2025 को आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा में प्राप्त स्कोर के आधार पर शारीरिक मानक/ शारीरिक प्रवीणता/ दक्षता परीक्षा के लिए चयनित 6060 अभ्यर्थियों का परिणाम 13 मई, 2025 को घोषित गया था।
यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल परीक्षा 2023 में सफल उम्मीदवारों के लिए फिजिकल टेस्ट का आयोजन 22 फरवरी से 28 फरवरी, 2026 तक किया गया था। कुल अभ्यर्थियों में से 3165 को शारीरिक मानक परीक्षा में सफल और 1468 को असफल घोषित किया गया। वहीं, 1427 कैंडिडेट अनुपस्थित रहे।
नोटिस में बताया कि, फिजिकल टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों के डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आयोग ने वेब पोर्टल पर उक्त अभ्यर्थियों से दस्तावेज अपलोड कराये जाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सूचना अलग से जारी की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर जाएं।
UPSSSC Enforcement Constable Physical Test Result: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट परिणाम जांच सकते हैं:
- यूपीएसएससी की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, नोटिस बोर्ड सेक्शन में जाएं।
- फिर, प्रवर्तन कांस्टेबल 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- Ctrl+F की सहायता से अपना रोल नंबर जांचें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार