Trusted Source Image

UPSSSC Sachiv Grade-II Final Result 2026: यूपीएसएसएससी सचिव ग्रेड 2 फाइनल रिजल्ट जारी, कटऑफ अंक जानें

Saurabh Pandey | April 30, 2026 | 09:00 PM IST | 1 min read

यूपीएसएसएससी सचिव ग्रेड 2 भर्ती में सफल अभ्यर्थियों का विवरण और उनके रोल नंबर अब आयोग के वेब पोर्टल पर उपलब्ध हैं। इस भर्ती के संपन्न होने से राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद को सचिव स्तर के नए अधिकारी मिलेंगे, जिससे परिषद के प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी।

यूपीएसएसएससी सचिव ग्रेड 2 भर्ती में सफल अभ्यर्थियों का विवरण और उनके रोल नंबर अब आयोग के वेब पोर्टल पर उपलब्ध हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
यूपीएसएसएससी सचिव ग्रेड 2 भर्ती में सफल अभ्यर्थियों का विवरण और उनके रोल नंबर अब आयोग के वेब पोर्टल पर उपलब्ध हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के अंतर्गत 'सचिव श्रेणी-तीन ग्रेड-दो' के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा का फाइनल परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग ने दस्तावेजों के सफलतापूर्वक सत्यापन के बाद आयोग ने अब सचिव श्रेणी-तीन ग्रेड-दो के सभी 134 पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों के अंतिम चयन परिणाम की घोषणा कर दी है। चयनित उम्मीदवारों में विभिन्न श्रेणियों के अभ्यर्थियों को उनके प्रदर्शन और आरक्षण नियमों के आधार पर स्थान मिला है। आयोग ने अंतिम परिणाम के साथ-साथ श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए हैं।

UPSSSC Sachiv Grade-II Final Result 2026: कैटेगरीवाइज कटऑफ अंक

श्रेणी
अंतिम चयनित अभ्यर्थी का प्राप्तांक
अंतिम चयनित अभ्यर्थी की जन्म तिथि
अनारक्षित
63.25
20.08.1994
अनुसूचित जाति (एससी)
53.75
11.08.1999
अनुसूचित जनजाति (एसटी)
52.00
01.02.2000
ओबीसी
61.00
02.04.1994
ईडब्ल्यूएस
59.25
15.08.1999

Also read RPSC AAO Result 2024: आरपीएससी असिस्टेंट एग्रीकल्चर ऑफिसर रिजल्ट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी, कटऑफ जानें

UPSSSC Sachiv Grade-II Vacancy: भर्ती प्रक्रिया के बारे में...

इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत वर्ष 2024 में हुई थी, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 24 मई 2024 निर्धारित की गई थी। इसके बाद, मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन 13 अप्रैल 2025 को किया गया था। लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications