Trusted Source Image

RPSC AAO Result 2026: आरपीएससी असिस्टेंट एग्रीकल्चर ऑफिसर रिजल्ट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी, कटऑफ जानें

Saurabh Pandey | April 30, 2026 | 04:04 PM IST | 2 mins read

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने सहायक कृषि अधिकारी (कृषि विभाग) भर्ती 2024 के तहत पात्रता सत्यापन के लिए चयनित 400 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। विभाग द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन पूरा होने के बाद ही आयोग द्वारा चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

उम्मीदवारों की पात्रता का मूल्यांकन भर्ती विज्ञापन में दी गई शर्तों के अनुसार ही किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
उम्मीदवारों की पात्रता का मूल्यांकन भर्ती विज्ञापन में दी गई शर्तों के अनुसार ही किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक कृषि अधिकारी (AAO) के पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर और कट-ऑफ अंकों की पीडीएफ अब आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।

आरपीएससी एएओ परीक्षा में शामिल हुए लगभग 15,000 उम्मीदवार अब अपनी क्वालीफाइंग स्थिति चेक कर सकते हैं कि उन्हें अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है या नहीं। परीक्षा में 10% से अधिक प्रश्नों के उत्तर न देने के कारण कुल 166 उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न के लिए उम्मीदवारों को पांच विकल्पों में से एक का चयन करना था।

जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर आरपीएससी एएओ रिजल्ट पीडीएफ में दिए गए हैं, उन्हें अगले चरण के लिए बुलाया गया है, जो कि दस्तावेज सत्यापन है। इस चरण में, उम्मीदवारों को परीक्षा अधिकारियों के सामने अपने मूल प्रमाण पत्र दिखाने होंगे। सत्यापन के बाद, चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

RPSC AAO Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर जाएं और उस पर क्लिक करें।
  3. सहायक कृषि अधिकारी के लिए परिणाम और कटऑफ अंक वाले लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब आरपीएससी एएओ रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  5. अब अपनी क्वालीफाइंग स्थिति जानने के लिए सूची में अपना रोल नंबर चेक करें।
  6. आरपीएससी एएओ रिजल्ट पीडीएफ को सेव कर लें।

RPSC AAO Result 2026: कटऑफ अंक (अनुसूचित क्षेत्र)

श्रेणीविवरणकट-ऑफ मार्क्स
सामान्य (Gen. - UR)सामान्य (GEN.)61.81
अनुसूचित जाति (S.C.)सामान्य (GEN.)40.21
अनुसूचित जनजाति (S.T.)सामान्य (GEN.)42.77
अनुसूचित जनजाति (S.T.)महिला (GEN. WE)38.21

RPSC AAO Result 2026: कटऑफ अंक (गैर-अनुसूचित क्षेत्र)

श्रेणीउप-श्रेणीकट-ऑफ मार्क्स
सामान्य (Gen. - UR)सामान्य (GEN.) / महिला (GEN. WE)72.78
अनुसूचित जाति (S.C.)सामान्य (GEN.) / महिला (GEN. WE)59.31
अनुसूचित जनजाति (S.T.)सामान्य (GEN.)57.64

महिला (GEN. WE)55.90
ओ.बी.सी. (O.B.C.)सामान्य (GEN.) / महिला (GEN. WE)69.58
एम.बी.सी. (M.B.C.)सामान्य (GEN.)65.66

महिला (GEN. WE)53.93
ई.डब्ल्यू.एस. (E.W.S.)सामान्य (GEN.)63.71

महिला (GEN. WE)60.79


Also read Delhi Police Constable Result 2026: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, आगे की प्रक्रिया जानें

RPSC AAO Result 2026: विस्तृत आवेदन-पत्र भरने की तिथि

आरपीएससी एएओ लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को रिक्रूटमेंट पोर्टल पर अपनी SSO ID के माध्यम से Recruitment Portal पर My Recruitment → Detailed Form Cum Scrutiny Apply Now का चयन कर अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरें।

आयोग 5 से 11 मई 2026 (रात 11:59 बजे तक) लिंक सक्रिय करेगा, और अगले चरण के लिए पात्र बने रहने के लिए उम्मीदवारों को इस अवधि के भीतर फॉर्म पूरा करना होगा। विस्तृत आवेदन-पत्र भरने के लिए आयोग द्वारा 5 मई 2026 से 11मई 2026 (रात्रि 11:59) तक लिंक खोला जाएगा। इस क्रम में यह भी सूचित किया जाता है कि विस्तृत आवेदन-पत्र एवं दस्तावेजों की जांच संबंधित विभाग (कृषि विभाग) द्वारा ही की जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications