Trusted Source Image

Delhi Police Constable Result 2026: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, आगे की प्रक्रिया जानें

Abhay Pratap Singh | April 30, 2026 | 09:09 AM IST | 2 mins read

एसएससी दिल्ली पुलिस ड्राइवर रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।

एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर परीक्षा 2025 के माध्यम से कुल 9168 पदों को भरा जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर परीक्षा 2025 के माध्यम से कुल 9168 पदों को भरा जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। 16 और 17 दिसंबर को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

एसएससी दिल्ली पुलिस ड्राइवर रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। लिखित परीक्षा में सफल कैंडिडेट शारीरिक दक्षता परीक्षा व शारीरिक माप परीक्षा (PET व PMT)/ दस्तावेज सत्यापन (DV)/ ट्रेड टेस्ट में शामिल होने के लिए पात्र हैं।

नोटिस में बताया गया कि कुल 3 अभ्यर्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों के चलते रोक दिए गए हैं। वहीं, परीक्षा के बाद किए गए विश्लेषण के आधार पर कदाचार करते हुए पाए गए 157 उम्मीदवारों का परिणाम जारी नहीं किया गया है।

पीईटी एवं पीएमटी शेड्यूल दिल्ली पुलिस द्वारा उचित समय पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र जारी करने के संबंध में दिल्ली पुलिस की वेबसाइट https://delhipolice.gov.in/ पर नियमित रुप से विजिट करने की सलाह दी गई है।

Delhi Police Driver Result 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार दिल्ली पुलिस ड्राइवर रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘रिजल्ट‘ टैब पर क्लिक करें।
  • ‘दिल्ली पुलिस परीक्षा 2025 - पुरुष कांस्टेबल (ड्राइवर)’ सूची 1 या 2 पर क्लिक करें।
  • नए पेज में दिल्ली पुलिस रिजल्ट पीडीएफ ओपन होगा।
  • कैंडिडेट Ctrl+F की सहायता से अपना रोल नंबर व नाम जांचें और इसे डाउनलोड करें।

Also readSSC Stenographer Recruitment 2026: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी भर्ती के लिए आवेदन ssc.gov.in पर शुरू

नोटिस में कहा गया कि, एनसीसी प्रमाणपत्र धारकों और आरआरयू डिग्री/डिप्लोमा अभ्यर्थियों को पीईटी/ पीएमटी चरण में सहायक दस्तावेज प्रस्तुत करने पर ही अंतिम परिणाम में बोनस अंक दिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ जांच सकते हैं।

SSC Delhi Police Constable Cut Off 2026: कटऑफ अंक

कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम (CBE) में आयोग द्वारा निर्धारित कट-ऑफ के आधार पर चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने वाले अर्हता प्राप्त उम्मीदवारों की संख्या यहां जांच सकते हैं:

लिस्ट-1 ओपन कैटेगरी में पीएमटी व पीईटी/ डीवी/ ट्रेड टेस्ट के लिए योग्य उम्मीदवार -

कैटेगरीकटऑफ अंककैंडिडेट
अनारक्षित83.40374
1028
ओबीसी83.19193
3092
ईडब्ल्यूएस83.40374
1574
एससी78.09459
1538
एसटी74.29263
986
कुल
8218

लिस्ट-2 पीएमटी व पीईटी/ डीवी/ ट्रेड टेस्ट के लिए योग्य ESM उम्मीदवार -

कैटेगरीकटऑफ अंककैंडिडेट
अनारक्षित30.00000
477
ओबीसी30.00000373
ईडब्ल्यूएस30.00000
56
एससी30.00000
38
एसटी30.00000
6
कुल
950
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications