Trusted Source Image

UP PGT Exam City Slip 2026: यूपी पीजीटी सिटी इंटिमेशन स्लिप upessc.up.gov.in पर जारी, परीक्षा शेड्यूल जांचें

Abhay Pratap Singh | April 30, 2026 | 11:00 AM IST | 2 mins read

यूपीईएसएससी लेक्चरर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या या मोबाइल नंबर, अभ्यर्थी का नाम/ पिता का नाम और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

यूपी पीजीटी 2022 परीक्षा 9 और 10 मई, 2026 को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपी पीजीटी 2022 परीक्षा 9 और 10 मई, 2026 को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने विज्ञापन संख्या-02/2022 के तहत यूपी पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (UP PGT) परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर यूपी पीजीटी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपीईएसएससी लेक्चरर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या या मोबाइल नंबर, अभ्यर्थी का नाम / पिता का नाम और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को यूपी पीजीटी 2022 परीक्षा में उपस्थित होने के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा, क्योंकि इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “लिखित परीक्षा 9 एवं 10 मई 2026 को प्रतिदिन दो-दो पालियों में प्रदेश के 17 जिलों आगरा, अलीगढ, प्रयागराज, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, बाँदा, अयोध्या, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ,मीरजापुर, मुरादाबाद, सहारनपुर एवं वाराणसी के प्रस्तावित 319 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

UP PGT Exam City Intimation Slip 2026: डाउनलोड करें

यूपीईएसएससी पीजीटी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक admitcards.upessc.org पर विजिट करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और ‘सर्च’ पर क्लिक करें।
  • यूपी पीजीटी सिटी स्लिप स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • कैंडिडेट इसे जांचें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

Also readUPTET 2026 Last Date यूपी टीईटी पंजीकरण की अंतिम तिथि 3 मई तक बढ़ी, upessc.up.gov.in पर जल्द करें अप्लाई

आयोग ने बताया कि, यूपी पीजीटी परीक्षा 2022 के लिए जनपद की अग्रिम सूचना 30 अप्रैल, 2026 को जारी कर दी गई है। यह परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नहीं है। यूपी पीजीटी एडमिट कार्ड 2026 यूपीईएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 6 मई, 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश में कुल 624 प्रवक्ता के पदों को भरा जाएगा, जिसमें पीजीटी (बालक) के 549 पद और पीजीटी (बालिका) के 75 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए यूपीईएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं:

UP PGT Exam 2022 kab hoga: परीक्षा कार्यक्रम

नीचे सारणी में यूपी लेक्चरर 2022 परीक्षा कार्यक्रम तिथिवार, विषयवार और पालीवार जांच सकते हैं:

परीक्षा तिथि 9 मई, 2026 (शनिवार)परीक्षा तिथि 10 मई, 2026 (रविवार)
प्रथम पाली (सुबह 9:30 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक)द्वितीय पाली (दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तकप्रथम पाली (सुबह 9:30 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक)
द्वितीय पाली (दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक
क्रम संख्याविषय कोडविषय का नामक्रम संख्याविषय कोडविषय का नामक्रम संख्याविषय कोडविषय का नामक्रम संख्याविषय कोडविषय का नाम
103भौतिकी 607अंग्रेजी
1001नागरिक शास्त्र
1502रसायन विज्ञान
204जीवविज्ञान
712कृषि
1106गणित
1605भूगोल
321गृह विज्ञान 819वाणिज्य
1209अर्थशास्त्र
1711हिंदी
410इतिहास
908समाजशास्त्र 1315संस्कृत
1818कला
513शिक्षा



1414मनोविज्ञान


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications