Trusted Source Image

UPTET 2026 Last Date यूपी टीईटी पंजीकरण की अंतिम तिथि 3 मई तक बढ़ी, upessc.up.gov.in पर जल्द करें अप्लाई

Abhay Pratap Singh | April 25, 2026 | 07:40 PM IST | 2 mins read

उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सुधार का मौका भी दिया गया है।

यूपी टीईटी एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने से पहले अभ्यर्थियों को ओटीआर करना होगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपी टीईटी एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने से पहले अभ्यर्थियों को ओटीआर करना होगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा सदन आयोग (UPESSC) ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अब 3 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले, आवेदन की आखिरी तिथि 26 अप्रैल निर्धारित थी।

यूपी टीईटी 2026 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में पेपर 1 (कक्षा 1 से 5) या पेपर 2 (कक्षा 6 से 8) के लिए सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस को 1000 रुपये, एससी/ एसटी को 500 रुपये और सामान्य कैंडिडेट को 300 रुपये शुल्क देना होगा। उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू है।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 में ओटीआर में सर्वर की समस्या को देखते हुए ऑनलाइन पंजीकरण/ आवेदन/ शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 3 मई, 2026 तक और आवेदन पत्र में संशोधन व शुल्क समाधान की लास्ट डेट बढ़ाकर 8 मई, 2026 कर दी गई है।”

Also readUPHESC Assistant Professor 2022 Answer Key: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर आंसर की जारी, 28 अप्रैल तक उठाएं आपत्ति

यूपी टीईटी 2026 पेपर 1 के लिए किसी भी स्ट्रीम में स्नातक और डीएलएड (अंतिम वर्ष में अध्ययनरत) उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वहीं, यूपी टीईटी 2026 पेपर 2 के लिए स्नातक/ स्नातकोत्तर में न्यूनतम 50% अंक और बीएड/ बीएड स्पेशल परीक्षा उत्तीर्ण या शामिल होने वाले कैंडिडेट पात्र हैं। अधिक जानकारी के लिए यूपी टीईटी नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।

यूपी टेट 2026 शेड्यूल के अनुसार, लिखित परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को आयोजित की जाएगी। यूपी टीईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 अभ्यर्थी 22 जून से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश पत्र 30 जून को उपलब्ध करा दिए जाएंगे। परीक्षा केंद्र पर यूपी टीईटी एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।

UPTET Registration 2026: आवेदन प्रक्रिया

कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट uptet.upessc.org पर जाएं और ‘ओटीआर आईटी’ पर क्लिक करें। इसके बाद, आवश्यक विवरण के साथ ओटीआर जनरेट करें। अब, कैंडिडेट लॉगिन पर क्लिक करें और क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें। फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications