Santosh Kumar | April 25, 2026 | 05:40 PM IST | 1 min read
दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 6,68,854 नियमित उम्मीदवारों ने आवेदन किया है जिनमें से 5,25,655 ने सुधार के लिए, 85,285 ने 'कंपार्टमेंट' श्रेणी के तहत तथा 57,914 ने 'कंपार्टमेंट' तथा सुधार दोनों श्रेणियों के लिए आवेदन किया है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBook
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) को 10वीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए 6.68 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें अधिकांश आवेदन मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों में सुधार के लिए किए गए हैं, जिसके परिणाम इस महीने की शुरुआत में घोषित किए गए थे। सीबीएसई ने यह जानकारी दी।
CBSE 2026 Class 10 Second Board Exam QP's: Math | Math Std. | English | Science
CBSE 2026 Class 10 Second Board Exam Answer Key: Math | Math Std. | English | Science
दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 6,68,854 नियमित उम्मीदवारों ने आवेदन किया है जिनमें से 5,25,655 ने सुधार के लिए, 85,285 ने 'कंपार्टमेंट' श्रेणी के तहत तथा 57,914 ने 'कंपार्टमेंट' तथा सुधार दोनों श्रेणियों के लिए आवेदन किया है।
बोर्ड ने बताया है कि कक्षा 10 की दूसरी परीक्षा के लिए छात्रों को पहली (मुख्य) परीक्षा में अनिवार्य रूप से शामिल होना होगा, दूसरी परीक्षा 'कंपार्टमेंट' श्रेणी वाले छात्रों और अंकों में सुधार चाहने वालों के लिए एक अतिरिक्त अवसर होगी।
बोर्ड द्वारा अंक-तालिका-सह-प्रमाणपत्र में दोनों परीक्षाओं में से सबसे अच्छे अंक दिखाए जाएंगे। जो छात्र पहली परीक्षा पास कर लेते हैं, वे विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषाओं में से अधिकतम तीन विषयों में अपने अंक सुधार सकते हैं।
सीबीएसई ने कक्षा 10 की द्वितीय बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। परीक्षाएं 15 मई से शुरू होकर 21 मई, 2026 को समाप्त होंगी। परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी।