Trusted Source Image

CBSE Second Board Exam Datesheet 2026: सीबीएसई कक्षा 10वीं द्वितीय बोर्ड परीक्षा की डेटशीट cbse.gov.in पर जारी

Saurabh Pandey | April 23, 2026 | 12:00 PM IST | 1 min read

सीबीएसई द्वारा द्वितीय बोर्ड परीक्षा प्रणाली राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप किए जा रहे सुधारों का हिस्सा है, जिससे छात्रों को एक ही शैक्षणिक वर्ष में अपने प्रदर्शन में सुधार करने का अवसर मिलता है।

सीबीएसई की दूसरी परीक्षा शैक्षणिक नुकसान के बिना अंक सुधारने का अवसर प्रदान करती है। (आधिकारिक वेबसाइट)
सीबीएसई की दूसरी परीक्षा शैक्षणिक नुकसान के बिना अंक सुधारने का अवसर प्रदान करती है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की द्वितीय बोर्ड परीक्षा 2026 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, परीक्षाएं 15 मई से शुरू होकर 21 मई, 2026 को समाप्त होंगी। सीबीएसई 10वीं की द्वितीय परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

जबकि कुछ स्किल विषयों (जैसे पेंटिंग) के लिए समय सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक ही सीमित हो सकता है। परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी जाती है।

सीबीएसई द्वारा द्वितीय बोर्ड परीक्षा प्रणाली राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप किए जा रहे सुधारों का हिस्सा है, जिससे छात्रों को एक ही शैक्षणिक वर्ष में अपने प्रदर्शन में सुधार करने का अवसर मिलता है।

सीबीएसई 10वीं की द्वितीय परीक्षाएं ऑफलाइन (पेन और पेपर) मोड में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश सीबीएसई के मानक दिशानिर्देशों के अनुसार होगा। छात्रों को अपने संबंधित विद्यालयों द्वारा जारी किए गए प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य है।

Also read CBSE Class 10th Result 2026: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट जेंडरवाइज पास परसेंटेज जानें

CBSE Class 10th Second Board Exam Datesheet 2026: परीक्षा कार्यक्रम

दिन और तारीख
समय
विषय कोड
विषय का नाम
शुक्रवार, 15 मई 2026
सुबह 10:30 - दोपहर 01:30

041

241

गणित (Standard)

गणित (Basic)

शनिवार, 16 मई 2026
सुबह 10:30 - दोपहर 01:30

101

184

अंग्रेजी (Communicative)

अंग्रेजी (Language & Literature)

सोमवार, 18 मई 2026
सुबह 10:30 - दोपहर 01:30
086
विज्ञान (Science)
मंगलवार, 19 मई 2026
सुबह 10:30 - दोपहर 01:30

002

003

085

004-034

हिंदी (Course-A)

उर्दू (Course-A)

हिंदी (Course-B)

क्षेत्रीय भाषाएँ (पंजाबी, बंगाली, तमिल, आदि)

मंगलवार, 19 मई 2026
सुबह 10:30 - दोपहर 12:30

034

035

हिंदुस्तानी संगीत (Vocal)

हिंदुस्तानी संगीत (Mel. Ins.)

बुधवार, 20 मई 2026
सुबह 10:30 - दोपहर 01:30

064

122

गृह विज्ञान (Home Science)

संस्कृत

बुधवार, 20 मई 2026
सुबह 10:30 - दोपहर 12:30

401

402

417

रिटेल (Retail)

इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (IT)

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)

गुरुवार, 21 मई 2026
सुबह 10:30 - दोपहर 01:30
087
सामाजिक विज्ञान (Social Science)


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications