Trusted Source Image

RBSE Supplementary Exam Timetable 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का टाइम टेबल जारी

Saurabh Pandey | April 25, 2026 | 03:07 PM IST | 2 mins read

राजस्थान बोर्ड पूरक परीक्षा के लिए कक्ष में कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, पेजर, डिजिटल डायरी अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण ले जाना निषेध है। प्रश्न-पत्र पर निर्धारित स्थान पर परीक्षार्थी को अपना रोल नम्बर लिखना अनिवार्य है।

राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने वर्ष 2026 की पूरक परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी हैं। राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 14 से 16 मई तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होंगी। बोर्ड द्वारा जारी समय सारिणी में माध्यमिक, व्यावसायिक, प्रवेशिका और सीडब्ल्यूएसएन श्रेणियां शामिल हैं, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान और गणित जैसे मुख्य विषयों के साथ-साथ विभिन्न व्यावसायिक विषय भी शामिल हैं।

आरबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा में छात्रों को समय सारणी का सख्ती से पालन करना होगा। अनुचित साधनों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग सख्त वर्जित है, और उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में दिए गए सभी निर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन करना होगा।

आरबीएसई सप्लीमेंट्री टाइमटेबल डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर, 'आरबीएसई सप्लीमेंट्री टाइमटेबल 2026' पर क्लिक करें।
  3. आरबीएसई सप्लीमेंट्री टाइमटेबल 2026 पीडीएफ फाइल को नए टैब में खोलें।
  4. अब समय सारिणी को सेव करें और डाउनलोड करें।

आरबीएसई 10वीं की पूरक परीक्षा का टाइम टेबल

परीक्षा तिथिविषय (विषय कोड)
14 मई 2026अंग्रेजी अनिवार्य (02/122)
15 मई 2026हिन्दी अनिवार्य (01/121), विज्ञान (07/123), सामाजिक विज्ञान (08/124), गणित (09/125), तृतीय भाषा - संस्कृत (71), उर्दू (72), गुजराती (73), सिन्धी (74), पंजाबी (75), संस्कृतम् प्रथम प्रश्न पत्रम् (95/1)
16 मई 2026

व्यावसायिक विषय एवं अन्य:

ऑटोमोटिव (101), सौंदर्य एवं स्वास्थ्य (102), स्वास्थ्य देखभाल (103), सूचना प्रौद्योगिकी व ITes (104), फुटकर बिक्री (105), ट्यूरिज्म एण्ड हॉस्पिटैलिटी (106), निजी सुरक्षा (107), अपैरल मेड-अप्स एण्ड होम फर्नीशिंग (108), इलेक्ट्रोनिक्स एंड हार्डवेयर (109), कृषि (110), प्लम्बर (111), टेलीकॉम (112), बैंकिंग फाईनेंशियल सर्विस एण्ड इन्श्योरेंस (113), कन्स्ट्रक्शन (114), फूड प्रोसेसिंग (115), संस्कृतम् द्वितीय प्रश्न पत्रम् (95/2)

Also read RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट का स्ट्रीम-वार डेटा जारी, जेंडर-वाइज पास प्रतिशत जानें

आरबीएसई 12वीं की पूरक परीक्षा का टाइम टेबल

परीक्षा तिथिविषय (कोड)
14 मई 2026हिन्दी अनिवार्य (01), अंग्रेजी अनिवार्य (02), लेखाशास्त्र (30), शीघ्रलिपि-अंग्रेजी (33), टंकण लिपि-हिन्दी (34), कृषि रसायन विज्ञान (38), कृषि जीव विज्ञान (39), भौतिक विज्ञान (40), रसायन विज्ञान (41), जीव विज्ञान (42)
15 मई 2026
कम्प्यूटर विज्ञान (03), इन्फोरमेटिक्स प्रेक्टिसेस (04), लोक प्रशासन (06), अर्थशास्त्र (10), राजनीति विज्ञान (11), संस्कृत साहित्य (12), इतिहास (13), भूगोल (14), गणित (15), कंठसंगीत (16), चित्रकला (17), गृह विज्ञान (18), मनोविज्ञान (19), अंग्रेजी साहित्य (20), हिन्दी साहित्य (21), उर्दू साहित्य (22), सिन्धी साहित्य (23), गुजराती साहित्य (24), पंजाबी साहित्य (25), राजस्थानी साहित्य (26), फारसी (27), प्राकृत भाषा (28), समाज शास्त्र (29), व्यवसाय अध्ययन (31), शीघ्रलिपि-हिन्दी (32), टंकण लिपि-अंग्रेजी (35), भूविज्ञान (43), सामान्य विज्ञान (56), नृत्य कथक (59), शारीरिक शिक्षा (60), पर्यावरण विज्ञान (61), वाद्य संगीत [तबला (63), पखावज (64), सितार (65), सरोद (66), वाईलिन (67), दिलरुबा (68), बांसुरी (69), गिटार (70)], कृषि विज्ञान (84), दर्शनशास्त्र (85)
16 मई 2026

व्यावसायिक विषय: ऑटोमोटिव (101), सौंदर्य एवं स्वास्थ्य (102), स्वास्थ्य देखभाल (103), IT & ITes (104), फुटकर बिक्री (105), ट्यूरिज्म एण्ड हॉस्पिटैलिटी (106), अपैरल मेड-अप्स (108), इलेक्ट्रोनिक्स एण्ड हार्डवेयर (109), कृषि (110), प्लम्बर (111), टेलिकॉम (112), बैंकिंग फाईनेंशियल सर्विस (113), कन्स्ट्रक्शन (114), फूड प्रोसेसिंग (115)


संस्कृत/वेद/दर्शन: ऋग्वेद (44), शुक्ल यजुर्वेद (45), कृष्ण यजुर्वेद (46), सामवेद (47), अथर्ववेद (48), न्याय दर्शन (49), वेदान्त दर्शन (50), मीमांसा दर्शन (51), जैन दर्शन (52), निम्बार्क दर्शन (53), वल्लभ दर्शन (54), सामान्य दर्शन (55), रामानन्द दर्शन (57), व्याकरण शास्त्र (86), साहित्य शास्त्र (87), पुराणेतिहास (88), धर्मशास्त्र (89), ज्योतिष शास्त्र (90), सामुद्रिक शास्त्र (91), वास्तुविज्ञान (92), पौरोहित्य शास्त्र (93), संस्कृत वाङ्ग्मय (94)

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications