Saurabh Pandey | April 25, 2026 | 01:23 PM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में आवेदन पत्र और मूल चालान पहुंचने की अंतिम तिथि 17 मई, 2026 है। इसके बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। परिषद ने स्पष्ट कर दिया है कि सीधे, कूरियर या साधारण डाक से भेजे गए ऑफलाइन आवेदन (बिना ऑनलाइन प्रक्रिया के) स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली : माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UPMSP) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल (10वीं) एवं इंटरमीडिएट (12वीं) बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट्स जारी कर दिए हैं। ऐसे विद्यार्थी जो अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की स्क्रूटिनी कराने के इच्छुक हैं, उनके लिए बोर्ड ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
ऐसे परीक्षार्थी जो अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं और उन्हें लगता है कि उनकी कॉपी ठीक से जांची नहीं गई है या अंक जोड़ने में कोई त्रुटि हुई है, वे 17 मई तक आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया से छात्रों को अपनी उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन कराने का अवसर मिलता है, जिससे उन्हें अपने अंकों में सुधार करने का मौका मिलता है।
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट स्क्रूटिनी के लिए प्रति प्रश्नपत्र 500 रुपये की दर से शुल्क निर्धारित है। लिखित परीक्षा और प्रैक्टिकल खंड के लिए अलग-अलग शुल्क देना होगा। यह शुल्क चालान के माध्यम से सरकारी कोषागार में जमा करना अनिवार्य है।
बोर्ड परीक्षा में अक्सर छात्र परीक्षा में अपने प्रदर्शन के अनुसार अंक न मिलने पर निराश हो जाते हैं। स्क्रूटनी का अर्थ है कि बोर्ड दोबारा आपकी उत्तरपुस्तिका की जांच करेगा। इसमें मुख्य रूप से यह देखा जाता है कि-
यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में आवेदन पत्र और मूल चालान पहुंचने की अंतिम तिथि 17 मई, 2026 है। इसके बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। परिषद ने स्पष्ट कर दिया है कि सीधे, कूरियर या साधारण डाक से भेजे गए ऑफलाइन आवेदन (बिना ऑनलाइन प्रक्रिया के) स्वीकार नहीं किए जाएंगे। भेजे गए आवेदन के साथ चालान पत्र की मूल प्रति संलग्न करना उसकी प्रमाणिकता के लिए आवश्यक है।