Santosh Kumar | April 23, 2026 | 04:05 PM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए छात्रों को यूपीएमएसपी के आधिकारिक पोर्टल पर अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा में शामिल हुए छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के माध्यम से यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 चेक कर सकते हैं। यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए छात्रों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 में कुल 80.38% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
इस साल, 25 लाख से अधिक छात्र इंटरमीडिएट परीक्षाओं में शामिल हुए। पिछले साल के मुकाबले, इस बार पास प्रतिशत में बदलाव देखने को मिला है। साल 2025 में, यूपी बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षाओं का कुल पास प्रतिशत 81.15% रहा।
यूपी बोर्ड कक्षा 12 स्कोरकार्ड में छात्र के हर विषय के अंकों, कुल प्रतिशत, ग्रेड और पास/फेल की स्थिति के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 पास करने के लिए, हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना जरूरी है।
अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी। नतीजे डिजिलॉकर ऐप या उमंग ऐप के जरिए भी देखे जा सकते हैं। बोर्ड ने टॉपर्स की लिस्ट, जिलेवार आंकड़े और अन्य जानकारी भी जारी कर दी है।
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 चेक और डाउनलोड कर सकते हैं-
इस साल के टॉपर्स के बारे में जानकारी नतीजों की घोषणा के साथ ही उपलब्ध करा दी गई है। जो छात्र उत्तीर्ण नहीं हो पाए हैं, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा की तैयारी पर ध्यान देना चाहिए। यूपी बोर्ड मूल मार्कशीट छात्रों को संबंधित से स्कूल से मिलेगी।