Abhay Pratap Singh | May 1, 2026 | 07:50 AM IST | 1 min read
सीयूईटी यूजी 2026 स्क्राइब रजिस्ट्रेशन विंडो लॉगिन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.
Try Now
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 के लिए स्क्राइब पंजीकरण विंडो खोल दी है। दिव्यांग (PwD/ PwBD) कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in के माध्यम से अंतिम तिथि 5 मई, 2026 तक अपना स्क्राइब विवरण ऑनलाइन भर सकते हैं।
CUET 2027: Most Important Topics(All) - English | Biology Complete Notes | CA-Aug
CUET 2027: Idioms and Phrases | Reading Comprehension | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी 2026 स्क्राइब रजिस्ट्रेशन विंडो लॉगिन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। यह ऑनलाइन सुविधा सीयूईटी यूजी 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए 30 अप्रैल से उपलब्ध कर दी गई है।
एनटीए ने स्पष्ट किया कि सीयूईटी यूजी 2026 में स्क्राइब सुविधा केवल उन्हीं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए है, जिन्होंने पंजीकरण के दौरान अपना लेखक लाने का विकल्प चुना था। ऐसे उम्मीदवारों को सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद निर्धारित समय में स्क्राइब विवरण जमा करने की सुविधा भी दी गई थी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “पीडब्ल्यूडी/ पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों (जो अपना खुद का स्क्राइब चुन रहे हैं) के लिए, स्क्राइब का विवरण भरने के लिए 30 अप्रैल से 5 मई, 2026 (रात 11:50 बजे तक) तक ऑनलाइन विंडो खुली रहेगी।”
एनटीए 11 से 31 मई 2026 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा एजेंसी ने सीयूईटी यूजी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप पहले ही जारी कर दी है। सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3-4 दिन पहले उपलब्ध करा दिया जाएगा।